लाइव न्यूज़ :

जेएसपीएल ने ऋणदाताओं को 2,462 करोड़ रुपये का भुगतान किया

By भाषा | Updated: May 10, 2021 11:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 मई जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड (जेएसपीएल) को सोमवार को कहा कि उसने अपने सावधि ऋणदाताओं को 2,462 करोड़ रुपये के कर्ज का समय से पहले भुगतान किया है।

जेएसपीएल ने शेयर बाजार को बताया कि उसने कर्ज मुक्त कंपनी बनने का लक्ष्य तय किया है और इसके तहत उसने अपने सावधि ऋणदाताओं को 2,462 करोड़ रुपये का समय से पहले भुगतान किया।

कंपनी ने कहा कि वह कर्ज में कटौती की अपनी वित्तीय रणनीति के साथ ही बहीखातों को मजबूत बनाने पर जोर दे रही है।

जेएसपीएल ने बताया कि वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में उस पर 46,500 करोड़ रुपये का कर्ज था। तब से करीब 20,000 करोड़ रुपये के कर्ज को चुकाया जा चुका है और वित्त वर्ष 2021 की तीसरी तिमाही में कुल कर्ज 25,600 करोड़ रुपये रह गया था।

कंपनी ने कहा कि वह कर्ज मुक्त बनने की दिशा में काम कर रही है, लेकिन उसने इसके लिए किसी समयसीमा के बारे में नहीं बताया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'पुष्पा 2' को पछाड़कर दुनिया भर में तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म बनी 'धुरंधर 2', होश उड़ा देगी कमाई

भारततमिलनाडु में पटाखों की फैक्ट्री में धमाके से 16 से ज़्यादा लोगों की मौत; एम.के. स्टालिन ने शोक व्यक्त किया

क्रिकेटवरुण चक्रवर्ती ने IPL 2026 के निराशाजनक प्रदर्शन में केकेआर की सबसे बड़ी समस्या को किया उजागर

भारतसामान में सैटेलाइट फ़ोन मिलने के बाद श्रीनगर हवाई अड्डे पर 2 अमेरिकी हिरासत में लिए गए

भारतOn Camera: मऊगंज में NH-135 पर रील बनाते समय तेज़ रफ़्तार बाइक के ट्रक से टकराने के बाद 3 भाइयों की मौके पर ही मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव