लाइव न्यूज़ :

जे के टायर को जनवरी-मार्च तिमाही में 194 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ

By भाषा | Updated: May 19, 2021 22:56 IST

Open in App

मुंबई, 19 मई जे के टायर एंड इंडस्ट्रीज का एकीकृत शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2020-21 की चौथी तिमाही में 194.96 करोड़ रुपये रहा।

एक साल पहले 2019-20 की इसी तिमाही में कंपनी को 52.78 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था।

जे के टायर ने एक बयान में कहा कि कंपनी की परिचालन आय आलोच्य तिमाही में 63.21 प्रतिशत बढ़कर 2,927.28 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले 2019-20 की चौथी तिमाही में 1,792.56 करोड़ रुपये थी।

पूरे वित्त वर्ष 2020-21 में कंपनी का कर पश्चात लाभ दो गुना से अधिक बढ़कर 330.93 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले 2019-20 में 141.31 करोड़ रुपये रहा था।

आलोच्य वित्त वर्ष में कंपनी की परिचालन आय 4.35 प्रतिशत बढ़कर 9,102.20 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले 2019-20 में 8,722.70 करोड़ रुपये रही थी।

कंपनी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक रघुपति सिंघानिया ने कहा, ‘‘पिछले वित्त वर्ष की शुरुआत कोविड महामारी फैलने के कारण लॉकडाउन के साथ हुई। पहली तिमाही करीब करीब बिना काम के निकल गई। मध्य मई से अर्थव्यवसथा में काम शुरू होने लगा। कई कदम उठाये गये जिससे जे के टायर तेजी से काम में लौटी और उसने वित्त वर्ष की तीसरी और चौथी तिमाही में सबसे ऊंची बिक्री हासिल की, बाजार में अपनी उपस्थिति बढ़ाई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट80 गेंद में 182 रन, 54 रन से जीत, पंजाब का बड़ा धमाका

क्रिकेटPBKS vs LSG: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की लगातार छठी जीत, एलएसजी को 54 रन से हराया

विश्वलुइसियाना में सामूहिक गोलीबारी में 8 बच्चों की मौत, बंदूकधारी भी मारा गया

क्रिकेटदिल्ली का लड़का बना IPL का नया स्टार, 37 गेंदों में 93 रन से मचाया तूफान!

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव