लाइव न्यूज़ :

जेके पेपर ने गुजरात में 50 बिस्तर वाला कोविड देखभाल केंद्र स्थापित किया

By भाषा | Updated: May 9, 2021 21:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ मई जेके पेपर ने रविवार को कहा कि उसने गुजरात के सोनगढ़ में सिंघानिया पब्लिक स्कूल में ऑक्सीजन की सुविधा से युक्त 50 बिस्तर वाले कोविड देखभाल केंद्र की स्थापना की है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि इस केंद्र को कोविड-19 रोगियों के इलाज के लिए स्थानीय प्रशासन को सौंप दिया गया है।

जेके पेपर ने कहा कि कंपनी ने अपनी सोनगढ़ इकाई के मिल परिसर से विद्यालय तक 1.1 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई है।

बयान के मुताबिक जेके पेपर इस केंद्र के लिए 24 घंटे बिजली, पानी, एम्बुलेंस और ऑक्सीजन मुहैया कराएगा, और भविष्य में किसी भी तरह की मदद के लिए हमेशा तैयार रहेगा।

कंपनी ने बताया कि देश के दूसरे हिस्सों में स्थित उसके संयंत्रों से भी कोविड महामारी का मुकाबला करने के लिए यथासंभव सहायता की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट80 गेंद में 182 रन, 54 रन से जीत, पंजाब का बड़ा धमाका

क्रिकेटPBKS vs LSG: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की लगातार छठी जीत, एलएसजी को 54 रन से हराया

विश्वलुइसियाना में सामूहिक गोलीबारी में 8 बच्चों की मौत, बंदूकधारी भी मारा गया

क्रिकेटदिल्ली का लड़का बना IPL का नया स्टार, 37 गेंदों में 93 रन से मचाया तूफान!

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव