लाइव न्यूज़ :

जियो प्लेटफार्म्स का एकीकृत शुद्ध लाभ दूसरी तिमाही में 23.5 प्रतिशत बढ़कर 3,728 करोड़ रुपये

By भाषा | Updated: October 22, 2021 21:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 अक्टूबर जियो प्लेटफार्म्स का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में 23.48 प्रतिशत उछलकर 3,728 करोड़ रुपये रहा। जियो प्लेटफार्म्स की मूल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लि. (आरआईएल) ने शुक्रवार को एक बयान में यह जानकारी दी।

आरआईएल की जियो प्लेटफार्म्स इकाई में दूरसंचार कंपनी जियो और ऐप शामिल हैं।

इससे पूर्व वित्त वर्ष 2020-21 की इसी तिमाही में कंपनी को 3,019 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

कंपनी की सकल आय सितंबर 2021 को समाप्त तिमाही में करीब सात प्रतिशत बढ़कर 23,222 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले इसी तिमाही में 21,708 करोड़ रुपये थी।

‘इंटरकेनेक्ट’ उपयोग शुल्क के लिये समायोजन के साथ जियो प्लेटफार्म्स की सकल आय चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में सालाना आधार पर 15.2 प्रतिशत बढ़कर 23,222 करोड़ रुपये रही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनींद की गोलियां खिलाकर जुड़वा बेटियों का रेता गला, दूसरे कमरे में सोती रही मां; पिता की करतूत से कानपुर में मची सनसनी

भारतWest Bengal Polls 2026: मुर्शिदाबाद में वोटर लिस्ट से पूरे परिवार का नाम गायब, मतदाता सूची से कटा नाम; जानें सिस्टम की चूक या साजिश?

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

विश्वईरानी जहाज पर हमले का असर; होर्मुज जलडमरूमध्य में IRGC की सख्त कार्रवाई, अमेरिकी सैनिकों को पीछे हटने पर किया मजबूर

विश्वयुद्ध विराम पर ईमानदारी बनी रहे

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी