लाइव न्यूज़ :

जियो 4जी उपकरणों की कीमत नीचे लाने के लिए रियलमी, अन्य के साथ कर रहा काम

By भाषा | Updated: December 9, 2020 23:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ दिसंबर रिलायंस जियो 4जी मोबाइल हैंडसेट और अन्य उपकरण की कीमतों को नीचे लाने के लिए रियलमी और अन्य कंपनियों के साथ काम कर रहा है। जियो के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

रिलायंस जियो के अध्यक्ष (उपकरण और मोबिलिटी) सुनील दत्त ने कहा कि बाजार में सस्ते 4जी और 5जी उपकरणों की जरूरत है। ताकि जो लोग अब भी 2जी हैंडसेट का इस्तेमाल कर रहे हैं वे 4जी और 5जी का रुख कर सकें।

दत्त ने भारतीय मोबाइल कांग्रेस 2020 में कहा, ‘‘ एक कंपनी के तौर पर रिलायंस जियो ने पहले भी 4जी कनेक्टिविटी का लाभ पहुंचाने के लिए ‘जियोफोन’ के माध्यम से सस्ते उपकरण लोगों तक पहुंचाए हैं। अन्य 4जी उपकरणों के लिए हम रियलमी एवं अन्य कंपनियों के साथ काम कर रहे हैं। हमारी कोशिश है कि लोगों के लिए इन उपकरणों को और सस्ता बनाया जाए।’’

उन्होंने कहा कि जियो सिर्फ मोबाइल फोन पर काम नहीं कर रही है। बल्कि वह अन्य कनेक्टेड (इंटरनेट से जुड़े हुए उपकरणों) उपकरणों पर भी काम कर रहा है।

रियलमी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी माधव सेठ ने कहा कि भविष्य में 5जी प्रौद्योगिकी नवोन्मेष के कई अवसर पैदा करेगी, यह सिर्फ स्मार्टफोन तक नहीं सीमित नहीं रहेंगे।

उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक 5जी फोन पहुंचाने में चिपसेट की अहम भूमिका होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वयुद्ध विराम पर ईमानदारी बनी रहे

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

पूजा पाठRashifal 20 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के धन आने से कोई नहीं रोक सकता, पढ़ें सभी राशियों का भविष्य

भारतझीलों को बीमार कर रहा माइक्रोप्लास्टिक

पूजा पाठPanchang 20 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव