लाइव न्यूज़ :

जेट एयरवेज की बढ़ी मुसीबतें, रेटिंग एजेंसियां कर्ज स्थिति के खुलासे में चूक को लेकर निगरानी में

By भाषा | Updated: August 14, 2018 00:03 IST

सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र के बैंकों से 11,000 करोड़ रुपये के कर्ज में चूक होने के जोखिम का समय पर खुलासा नहीं करने को लेकर जेट एयरवेज और कुछ क्रेडिट रेटिंग एजेंसियां नियामकीय निगरानी के घेरे में आ गई हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 13 अगस्त: संकट में फंसी जेट एयरवेज के लिये समस्या बढ़ती जा रही है। सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र के बैंकों से 11,000 करोड़ रुपये के कर्ज में चूक होने के जोखिम का समय पर खुलासा नहीं करने को लेकर जेट एयरवेज और कुछ क्रेडिट रेटिंग एजेंसियां नियामकीय निगरानी के घेरे में आ गई हैं।

नियामकीय अधिकारियों ने बताया कि यह माना जा रहा है कि संबंधित कर्ज खातों को मानकीकृत कर दिया गया है। लेकिन आरोप है कि 30 जून को समाप्त तिमाही के दौरान कई मौकों पर इसमें चूक हुई और वह लगातार कर्जदाता बैंकों की निगरानी सूची में है। क्रेडिट रेटिंग एजेंसी के अधिकारियां का कहना है कि एयरलाइन द्वारा सौंपी गयी माह अंत की स्थिति रिपोर्ट की यदि बात करें तो इसमें यह कहा गया है कि कोई चूक नहीं है। 

वित्तीय समस्याओं से जूझ रही जेट एयरवेज ने जून तिमाही के लिये वित्तीय परिणाम की घोषणा टाल दी थी। उसने अब तक परिणाम जारी करने की तारीख की घोषणा नहीं की है। पूंजी बाजार नियामक सेबी एयरलाइन की आडिट कमेटी की आपत्ति के बाद कंपनी द्वारा वित्तीय परिणाम की घोषणा टाले जाने के मुद्दों को देख रहा है। अब कर्ज में कथित चूक के मुद्दे की भी जांच की जा रही है।

जेट एयरवेज ने बयान में कहा कि कर्ज से जुड़े उसके सभी खाते पिछले कई साल से ‘मानक’ वाले हैं और किसी भी खाते में कोई बकाया नहीं है। किसी भी बैंक को कर्ज देनदारी की अदायगी में कोई देरी नहीं हुई है और बैंक अधिकारियों ने इस संदर्भ में नियमित अंतराल पर प्रमाणपत्र भी जारी किया।

बयान के अनुसार, ‘‘...सीआरआईएलसी (सेंट्रल रिपोजिटरी आफ इनफार्मेशन आन लार्ज क्रेडिट्स) द्वारा तैयार आंकड़े फिलहाल कुछ मीडिया में प्रसारित / प्रसारित किये गये हैं। इसमें कुछ बैंकों ने निश्चित तारीख को जेट को चूक की स्थिति में दिखाया है। इसका कारण तकनीकी भूल है जिसे बाद ठीक कर लिया गया। कंपनी यह स्पष्ट करती है कि पिछले कई साल से कर्ज अदायगी में कोई चूक नहीं हुई है।’’ कंपनी के कर्ज खाते की स्थिति पर भारतीय स्टेट बैंक के चेयरमैन के हाल के बयान के संदर्भ में इक्रा ने कहा कि जेट एयरवेज प्रबंधन ने लिखित में इस बात की पुष्टि की है कि वह सभी बैंकों को भुगतान नियमित रूप से कर रही है।

पीटीआई-भाषा के पूछे गये सवाल पर इक्रा ने कहा, ‘‘हम खातों के परिचालन की बैंकों से हटकर स्वतंत्र रूप से भी जांच-परख कर रहे हैं।’’ एसबीआई के चेयरमैन रजनीश कुमार ने पिछले सप्ताह कहा था कि बैंक का जेट एयरवेज को दिया गया कर्ज निगरानी सूची में है।हालांकि, बाद में जेट एयरवेज ने कहा था कि वह सभी बैंकों के कर्ज का भुगतान समय पर कर रही है। शेयर बाजारों ने जेट एयरवेज के वित्तीय परिणाम की घोषणा टाले जाने के कारणों के बारे में पूछा है। साथ ही आडिट समिति द्वारा उठाये गये मुद्दों के बारे में जानकारी मांगी है।

टॅग्स :जेट एयरवेज
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारATF Price: क्या 1 अप्रैल से महंगा हो जाएगा हवाई सफर? जेट फ्यूल के दाम ₹2 लाख के पार, एयरलाइन कंपनियों की बढ़ी मुश्किलें

भारतनहीं रहीं जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल की पत्नी अनीता गोयल, कैंसर से हुआ निधन

कारोबारNaresh Goyal Latest News: सितंबर 2023 में अरेस्ट और मई 2024 में रिहा, दो माह की अंतरिम जमानत, 100000 रुपये का मुचलका भरा, पत्नी और खुद कैंसर से पीड़ित

कारोबारJet Airways: बंद पड़ी विमानन कंपनी जेट एयरवेज फिर से उड़ने को तैयार, जालान कालरॉक समूह को हस्तांतरित करने को मंजूरी, एनसीएलटी ने दिया फैसला

भारत"मेरे लिए जेल में मरना बेहतर है", जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल ने जज से हाथ जोड़कर कहा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित