लाइव न्यूज़ :

जापान ने भारतीय ब्लैक टाइगर झाींगा मछली आयात के निरीक्षण में ढील दी

By भाषा | Updated: December 9, 2020 20:26 IST

Open in App

कोच्चि, नौ दिसंबर कोविड-19 महामारी के दुष्प्रभ को झेलने वाले समुद्री खाद्य वस्तुओं के निर्यातकों के लिए एक राहत देने वाले एक घटनाक्रम के तहत जापान ने भारतीय ब्लैक टाइगर झींगा मछली की खेप के बैक्टीरिया रोधी सिथेटिक दवा फ़ुराज़ोलिडोन के अवशेष से पूरी तरह मुक्त पाये जाने के बाद यहां से किए जाने वाले इसके निर्यात की खेप को निरीक्षण से छूट दी है।

इस निर्णय की जानकारी, जापान के स्वास्थ्य, श्रम एवं कल्याण मंत्रालय (एमएचएलडब्ल्यू) ने वहां भारतीय दूतावास,भारत में समुद्री उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एमपीडा) और भारतीय निर्यात निरीक्षण परिषद को दी है।

इससे पहले, एमएचएलडब्ल्यू ने इस साल 25 मार्च को जारी एक अधिसूचना के माध्यम से ब्लैक टाइगर झींगा (पेनेस मोनोडॉन) के लिए आयात निरीक्षण नमूना आवृत्ति को 100 प्रतिशत से घटाकर 30 प्रतिशत कर दिया था।

इस आदेश का स्वागत करते हुए, एमपीडा के अध्यक्ष के एस श्रीनिवास ने कहा कि यह उन भारतीय समुद्री खाद्य निर्यातकों के मनोबल को बढ़ाएगा, जो कोविड-19 महामारी महामारी के मद्देनजर विभिन्न व्यापार और लॉजिस्टिक की समस्याओं से जूझ रहे हैं। इस महामारी के कारण विदेशों में ‘सी-फूड’ बाजार गंभीर रूप से प्रभावित हुआ था।

जापान के फैसले से, खासकर पश्चिम बंगाल और केरल जैसे राज्यों से, ब्लैक टाइगर झींगा के निर्यात में वृद्धि होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमैदान में घुसा ट्रैक्टर, फाइनल मैच हुआ तबाह, देखें वायरल वीडियो

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, इस बार भाजपा सरकार पक्की है...

क्रिकेटSRH के एक फ़ैन ने लाइव मैच के दौरान नींबू लेकर पढ़े कुछ मंत्र और फिर अगली ही गेंद पर गिर गया शिवम दूबे का विकेट, वीडियो हुआ वायरल, WATCH

बॉलीवुड चुस्कीTriptii Dimri ने मारी ग्लोबल एंट्री, ब्रांड एंबेसडर बनकर जताई खुशी!

भारत"आत्मसमर्पण करो वरना बख्शा नहीं जाएगा", बंगाल में PM मोदी ने दी TMC को 'अंतिम चेतावनी'

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव