लाइव न्यूज़ :

जन औषधि केंद्र ने दवाओं की ऑनलाइन बिक्री शुरू की

By भाषा | Updated: October 6, 2021 16:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह अक्टूबर राजधानी दिल्ली के एक प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र ने अपने उत्पादों की ऑनलाइन बिक्री के लिए ‘एपीआई जेनेरिक फार्मेसी’ नाम से वेबसाइट शुरू की है।

दिल्ली के सुभाष नगर स्थित केंद्र के भागीदार शैलेंद्र अरोड़ा ने एक बयान में कहा कि हमारा प्रयास है कि सभी लोगों तक हमारे उत्पाद सुगमता से पहुंच सकें। ‘‘कई बार उपभोक्ताओं को जन औषधि केंद्र के उत्पाद खरीदने में दिक्कत आती थी, और उन्हें उत्पाद सुलभ नहीं हो पाते थे। इसी को ध्यान में रखकर हमने ऑनलाइन बिक्री शुरू की है।’’

उन्होंने कहा कि हमारे जन औषधि उत्पादों की समूची श्रृंखला अब ऑनलाइन उपलब्ध है। इसके अलावा हम उच्च गुणवत्ता की कम लागत वाली जेनेरिक दवाएं तथा कॉस्मेटिक्स/सर्जिकल सामान भी ऑनलाइन उपलब्ध करा रहे हैं।

अरोड़ा ने कहा कि इस पहल को अच्छी प्रतिक्रिया मिली है और अब तक हमें 700 से अधिक ऑर्डर ऑनलाइन मिल चुके हैं। उन्होंने दावा किया कि ऑर्डर मिलने के दो से चार दिन में दवाओं की आपूर्ति कर दी जाती है और लगातार तीन साल से इस केंद्र को बिक्री और सेवा के लिए सरकार की ओर से पुरस्कार मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि इस केंद्र की शुरुआत 2015 में हुई थी और आज इसका सालाना कारोबार 1.5 करोड़ रुपये पर पहुंच चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटवरुण चक्रवर्ती ने IPL 2026 के निराशाजनक प्रदर्शन में केकेआर की सबसे बड़ी समस्या को किया उजागर

भारतसामान में सैटेलाइट फ़ोन मिलने के बाद श्रीनगर हवाई अड्डे पर 2 अमेरिकी हिरासत में लिए गए

भारतOn Camera: मऊगंज में NH-135 पर रील बनाते समय तेज़ रफ़्तार बाइक के ट्रक से टकराने के बाद 3 भाइयों की मौके पर ही मौत

विश्व'आपने मंज़ूरी दी थी, अब आप ही गोलीबारी कर रहे हैं': ईरानी हमले के बाद भारतीय जहाज़ से वायरल हुआ आपातकालीन संदेश, WATCH

विश्वइटली में एक गुरुद्वारे के बाहर दो भारतीय नागरिकों की गोली मारकर कर दी गई हत्या

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव