लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर की वित्तीय प्रणाली सबसे पारदर्शी प्रणालियों में से एक: उप राज्यपाल

By भाषा | Updated: May 19, 2021 22:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 मई जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि वित्तीय प्रबंधन में सुशासन को बढ़ावा देना सरकार के मूल उद्देश्यों में शामिल है और राज्य की वित्तीय प्रणाली सबसे पारदर्शी प्रणालियों में से एक है।

सिन्हा ने बुधवार को वित्त विभाग द्वारा संकलित "वार्षिक रिपोर्ट - सुशासन को बढ़ावा देना" जारी की। रिपोर्ट में वित्त वर्ष 2020-21 में जम्मू-कश्मीर के वित्त विभाग द्वारा सार्वजनिक कार्यों के कार्यान्वयन में पारदर्शिता एवं जवाबदेही लाने के लिए की गयी प्रमुख पहलों का उल्लेख किया गया है।

उन्होंने कहा, "वित्त प्रबंधन में सुशासन को बढ़ावा देना सरकार के मूल उद्देश्यों में शामिल रहा है। केंद्रशासित क्षेत्र जम्मू-कश्मीर की वित्तीय प्रणाली कहीं भी मौजूद सबसे पारदर्शी प्रणालियों में से एक है और केंद्रशासित क्षेत्र में किए गए अहम बदलावों का हिस्सा है।"

ई-किताब के रूप में उपलब्ध रिपोर्ट में वित्त विभाग द्वारा जम्मू-कश्मीर में वित्तीय प्रबंधन में सुशासन को बढ़ावा देने के लिए लागू किए गए सुधार और कदमों की जानकारी दी गयी है।

उप राज्यपाल ने साथ ही वित्तीय प्रणाली में पारदर्शिता लाने और इसे और मजबूत बनाने के लिए सराकर द्वारा लागू किए गए प्रमुख सुधारों का उल्लेख किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'पुष्पा 2' को पछाड़कर दुनिया भर में तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म बनी 'धुरंधर 2', होश उड़ा देगी कमाई

भारततमिलनाडु में पटाखों की फैक्ट्री में धमाके से 16 से ज़्यादा लोगों की मौत; एम.के. स्टालिन ने शोक व्यक्त किया

क्रिकेटवरुण चक्रवर्ती ने IPL 2026 के निराशाजनक प्रदर्शन में केकेआर की सबसे बड़ी समस्या को किया उजागर

भारतसामान में सैटेलाइट फ़ोन मिलने के बाद श्रीनगर हवाई अड्डे पर 2 अमेरिकी हिरासत में लिए गए

भारतOn Camera: मऊगंज में NH-135 पर रील बनाते समय तेज़ रफ़्तार बाइक के ट्रक से टकराने के बाद 3 भाइयों की मौके पर ही मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव