लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर के शराब व्यापारियों ने ई-नीलामी के बाद जीविका से हाथ धोने पर पुनर्वास की मांग की

By भाषा | Updated: May 9, 2021 22:25 IST

Open in App

जम्मू, नौ मई जम्मू-कश्मीर में शराब बेचने के लिये ई-नीलामी शुरू होने के बाद अपनी रोजरोटी से हाथ धो चुके सैकड़ों व्यापारियों ने रविवार को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के समक्ष उनका पुनर्वास किये जाने की अपील की है।

राज्य में शराब बिक्री के लिये पिछले महीने हुई ई-नीलामी में 228 शराब व्यापारी अपनी दुकानों को गंवा चुके हैं। इस नीलामी से राज्य सरकार को 140 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। यह नीलामी एक साल के लिये हुई है। वहीं इससे पहले राज्य में इन दुकानों के लाइसेंस का नवीनीकरण किये जाने से मात्र 10 करोड़ रुपये प्राप्त होते रहे हैं।

जम्मू वाइन ट्रेडर्स एसोसियेसन (जेडब्ल्यूटीए) के अध्यक्ष चरणजीत सिंह ने कहा, ‘‘हम पिछले पांच दशक से शराब के कारोबार में हैं लेकिन सरकार की अचानक ई- नीलामी की नीति का हमने विरोध किया। हमें पता था कि हम प्रतिनिधित्व के तौर पर बोली लगाने वालों के सामने नहीं टिक पायेंगे और अपनी रोजी रोटी नहीं बचा पायेंगे।’’

उन्होंने कहा कि प्रशासन ने उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया। केवल 20 व्यापारी ही अपने दुकानों को बरकरार रख पायें हैं जबकि 200 से अधिक अपने कारोबार से हाथ धो बैठे हैं। इसका प्रत्यक्ष और अप्रतयक्ष रूप से 30 हजार से अधिक परिवारों पर असर पड़ा है।

सिंह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर से बाहर के शराब माफिया ने अपने प्रतिनिधियों के जरिये यहां के शराब कारोबार पर कब्जा कर लिया है। उन्होंने कहा कि सरकार को कुछ नये क्षेत्रों में अथवा जहां दुकानें कम हैं, वहां के लिये नए लाइसेंस जारी करने चाहिये, ताकि उनके हितों की रक्षा हो सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'पुष्पा 2' को पछाड़कर दुनिया भर में तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म बनी 'धुरंधर 2', होश उड़ा देगी कमाई

भारततमिलनाडु में पटाखों की फैक्ट्री में धमाके से 16 से ज़्यादा लोगों की मौत; एम.के. स्टालिन ने शोक व्यक्त किया

क्रिकेटवरुण चक्रवर्ती ने IPL 2026 के निराशाजनक प्रदर्शन में केकेआर की सबसे बड़ी समस्या को किया उजागर

भारतसामान में सैटेलाइट फ़ोन मिलने के बाद श्रीनगर हवाई अड्डे पर 2 अमेरिकी हिरासत में लिए गए

भारतOn Camera: मऊगंज में NH-135 पर रील बनाते समय तेज़ रफ़्तार बाइक के ट्रक से टकराने के बाद 3 भाइयों की मौके पर ही मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव