लाइव न्यूज़ :

आईटी मंत्री ने बैंकरों से छोटे व्यापारियों को कर्ज के लिए यूपीआई जैसा डिजिटल मंच लाने को कहा

By भाषा | Updated: December 5, 2021 16:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच दिसंबर सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को बैंकिंग उद्योग से छोटे व्यापारियों को सुगमता और तेजी से ऋण प्रदान करने के लिए यूपीआई की तरह का एक मजबूत और निर्बाध डिजिटल मंच बनाने का आह्वान किया।

उन्होंने बैंकिंग उद्योग को तीन महीने में इस बारे में विचार बनाने और समाधान लाने को कहा है।

मंत्री ने कहा कि आधार, मोबाइल फोन, यूपीआई मंच और डिजिलॉकर के मजबूत पारिस्थितिकी तंत्र को देखते हुए इस तरह के मंच को बनाने के लिए आवश्यक आधार पहले से ही मौजूद है।

वैष्णव ने ‘डिजिटल भुगतान उत्सव’ में दर्शक के रूप में बैठे बैंकरों के लिए ‘चुनौती’ रखते हुए कहा, ‘‘क्या हम सूक्ष्म, लघु और मझोले उद्यम (एमएसएमई), छोटे उद्योगों, छोटे व्यवसायियों को जल्द और आसान ऋण प्रदान करने के लिए यूपीआई मंच की तरह एक शक्तिशाली, अच्छा और डिजिटल मंच बना सकते हैं।’’

केंद्रीय मंत्री ने बैंकरों से कहा, ‘‘आज आपके पास आधार, मोबाइल फोन, यूपीआई मंच, डिजिलॉकर का एक अच्छा पारिस्थितिकी तंत्र है। व्यावहारिक रूप से ऋण संबंधी पारिस्थितिकी तंत्र को बनाने के लिए आपको जो कुछ भी चाहिए वह आज उपलब्ध है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?