लाइव न्यूज़ :

नाविक ऐप को उन्नत बनाने के लिए इसरो और ओप्पो के बीच समझौता

By भाषा | Updated: December 10, 2021 14:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 दिसंबर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने अपनी संदेश सेवा ‘नाविक' (एनएवीआईसी) के अनुसंधान एवं विकास (आरएंडडी) को मजबूत करने के लिए चीन की स्मार्ट डिवाइस उपकरण विनिर्माता कंपनी ओप्पो की भारतीय इकाई के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

नाविक प्रणाली भारत की मुख्यभूमि पर और उससे बाहर 1,500 किलोमीटर के दायरे में क्षेत्रीय नौवहन सेवा उपलब्ध कराती है। क्षेत्रीय स्थिति, नौवहन एवं समय संबंधी अपने प्राथमिक कामकाज के अलावा नाविक लघु संदेश प्रसारित करने में भी सक्षम है।

इस समझौते के तहत इसरो ओर ओप्पो इंडिया भारतीय उपभोक्ताओं की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए नाविक संदेश सेवा को मोबाइल हैंडसेट से जोड़कर त्वरित, तुरंत उपयोग वाली और ऐंड टू ऐंड एप्लिकेशन केंद्रित समाधानों के लिए ऐप से संबंधित तकनीकी सूचनाओं का आदान प्रदान करेंगे।

इस संदेश सेवा का इस्तेमाल मुख्य रूप से ऐसे इलाकों, खासकर समुद्र के पास के इलाकों में सुरक्षा संबंधी चेतावनी जारी करने के लिए किया जाता है जहां पर संचार व्यवस्था या तो है ही नहीं या फिर बेहद खराब है।

ओप्पो इंडिया के उपाध्यक्ष, इंडिया आरएंडडी के प्रमुख तस्लीम आरिफ ने कहा, ‘‘इस नए समझौते के तहत हम उद्योग में अग्रणी हमारी अनुसंधान एवं विकास क्षमताओं के जरिए नाविक एप्लिकेशन के उपभोक्ताओं को सुगम अनभव देने में इसरो की मदद करेंगे। ‘मेक इन इंडिया’ के हमारे दृष्टिकोण के अनुरूप, ओप्पो उत्पाद को और उत्कृष्ट बनाने में निवेश करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 20 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के धन आने से कोई नहीं रोक सकता, पढ़ें सभी राशियों का भविष्य

भारतझीलों को बीमार कर रहा माइक्रोप्लास्टिक

पूजा पाठPanchang 20 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारतएहसान नहीं, महिलाओं का ये हक है!

क्रिकेट80 गेंद में 182 रन, 54 रन से जीत, पंजाब का बड़ा धमाका

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव