लाइव न्यूज़ :

पॉलिसीधारकों के हित में इरडा को अस्पतालों के नियमन की अनुमति हो : सदस्य

By भाषा | Updated: December 6, 2021 21:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह दिसंबर स्वास्थ्य सेवाओं की बढ़ती लागत के बीच भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) ने उसे अस्पतालों के नियमन की अनुमति देने की मांग उठाई है। इरडा ने कहा है कि बढ़ती लागत के बीच अस्पतालों के नियमन के लिए या तो उसे अनुमति दी जानी चाहिए या एक एक अलग नियामक बनाया जाना चाहिए। इरडा की एक सदस्य ने सोमवार को यह बात उठाई।

इरडा की सदस्य टी एल अलामेलु ने कहा कि एक बीमा नियामक के रूप में हम आम लोगों को स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम में लगातार हो रही वृद्धि से बचाना चाहते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘बीमा नियामक के रूप में हमें स्वास्थ्य परिवेश को विनियमित करना बहुत मुश्किल नहीं लगता। हम इसके केवल एक हिस्से का नियमन कर रहे है, जो बीमा कंपनियां हैं। बीमा कंपनियों से संबंधित तीसरा पक्ष प्रशासक यानी टीपीए है, हम अप्रत्यक्ष रूप से अस्पतालों के नियमन की कोशिश कर सकते हैं।’’

अलामेलु ने कहा, ‘‘हमारी बीमा कंपनियों पर नजर रहती है कि वे कैसे प्रीमियम बढ़ाती हैं। लेकिन दूसरी ओर सेवाप्रदाताओं के लिए कोई नियामक नहीं है। उन्हें खुला हाथ मिला हुआ है। कई ऐसे मामले रहे हैं जिसमें हमें हस्तक्षेप करना पड़ा है और राज्य सरकारों से बात करनी पड़ी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले का पार्थिव शरीर ब्रीच कैंडी से मुंबई स्थित आवास ले जाया गया, अंतिम संस्कार होगा कल

विश्व'सबसे खूबसूरत दुल्हन और एक अरब डॉलर दो, वरना...': युगांडा के सेना प्रमुख की तुर्की से अजीबोगरीब मांग

भारततेजस्वी यादव ने राज्य की एनडीए सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, कहा- एक भी संगीत शिक्षक नहीं, लेकिन खरीदे गए 158.44 करोड़ के वाद्य-यंत्र

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

भारतबिहार: 14 अप्रैल को होगी नीतीश सरकार कैबिनेट की आखिरी बैठक, भाजपा में मुख्यमंत्री के नामों को लेकर जारी है मंथन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक