लाइव न्यूज़ :

इरकॉन इंटरनेशनल का शुद्ध लाभ जून तिमाही में दोगुना होकर 89 करोड़ रुपये पर

By भाषा | Updated: August 12, 2021 20:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 अगस्त सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग और निर्माण कंपनी इरकॉन इंटरनेशनल लि. का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2021-22 की अप्रैल-जून तिमाही में दो गुना से अधिक बढ़कर 88.99 करोड़ रुपये रहा।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि इससे पूर्व वित्त वर्ष 2020-21 की अप्रैल-जून तिमाही में उसे 34.46 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

इरकॉन इंटरनेशनल की आय भी आलोच्य तिमाही में दोगुनी से अधिक बढ़कर 1,175.54 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले इसी तिमाही में 549.29 करोड़ रुपये थी।

कंपनी के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिये 2 रुपये अंकित मूल्य के शेयर पर 0.45 पैसे प्रति इक्विटी अंतरिम लाभांश देने की सिफारिश की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटBAN vs NZ, 2nd ODI: नाहिद राणा के 5 विकेटों की बदौलत बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराकर सीरीज 1-1 से बराबर की

भारत'महाराष्ट्र में कारोबार के लिए मराठी अनिवार्य', परिवहन मंत्री प्रताप सरनाइक ने 1 मई के अभियान से पहले चेतावनी दी

ज़रा हटकेIPL के बीच विराट-अनुष्का पहुंचे वृंदावन, प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए...

भारतसुप्रिया सुले ने महिला आरक्षण विवाद पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को बहस करने की दी खुली चुनौती

ज़रा हटकेहवा में बेकाबू हुआ Fly91 का विमान!, रोने-चिल्लाने लगे यात्री, मच गई चीख-पुकार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट