कोविड-19 के ‘बेकाबू’ झटके से निवेशकों की 6.59 लाख करोड़ रुपये की पूंजी डूबी

By भाषा | Updated: December 21, 2020 19:11 IST2020-12-21T19:11:15+5:302020-12-21T19:11:15+5:30

Investors' capital dips to Rs 6.59 lakh crore due to 'uncontrollable' shock of Kovid-19 | कोविड-19 के ‘बेकाबू’ झटके से निवेशकों की 6.59 लाख करोड़ रुपये की पूंजी डूबी

कोविड-19 के ‘बेकाबू’ झटके से निवेशकों की 6.59 लाख करोड़ रुपये की पूंजी डूबी

नयी दिल्ली, 21 दिसंबर ब्रिटेन में कोविड-19 वायरस की नयी किस्म (स्ट्रेन) की खबरों के बाद सोमवार को वैश्विक बाजारों में बिकवाली के सिलसिले ने जोर पकड़ा। इसके प्रभाव से यहां भी बाजारों में जबर्दस्त गिरावट आई। इससे निवेशकों की करीब 6.59 लाख करोड़ रुपये की पूंजी डूब गई।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,406.73 अंक या तीन प्रतिशत के नुकसान से 45,553.96 अंक पर आ गया। हालांकि, कारोबार के दौरान सेंसेक्स अपने सर्वकालिक उच्चस्तर 47,055.69 अंक तक गया।

शेयर बाजारों में जबर्दस्त बिकवाली से बीएसई की सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) 6,59,313.65 करोड़ रुपये घटकर 1,78,79,323.05 करोड़ रुपये रह गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Investors' capital dips to Rs 6.59 lakh crore due to 'uncontrollable' shock of Kovid-19

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे