लाइव न्यूज़ :

इंफोसिस कोलकाता में स्थापित करेगी साफ्टवेयर विकास केंद्र, जुलाई में शुरू होगा निर्माण: ममता

By भाषा | Updated: December 1, 2020 23:38 IST

Open in App

कोलकाता, एक दिसंबर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी सेवा कंपनी इंफोसिस महानगर में प्रस्तावित सॉफ्टवेयर विकास केंद्र का निर्माण जुलाई 2021 में शुरू करेगी।

राज्य मंत्रिमंडल की बैठक के बाद उन्होंने कहा कि परियोजना से आईटी क्षेत्र में बड़ी संख्या में रोजगार सृजित होंगे।

बनर्जी ने कहा, ‘‘हमने इंफोसिस को पत्र लिखकर उसने यहां सॉफ्टवेयर विकास केंद्र स्थापित करने को कहा है। इसके लिये हम उन्हें जमीन दे रहे हैं। कंपनी हमारे प्रस्ताव पर सहमत है। इंफोसिस अंतिम रूप से मंजूर योजना दिसंबर में देगी।’’

उन्होंने कहा कि देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी सेवा कंपनी विकास केंद्र के निर्माण का कार्य अगले साल जुलाई में शुरू करेगी और इसे 24 महीनों में पूरा करने का लक्ष्य है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य मंत्रिमंडल ने न्यूटाउन सिलिकॉन वैली में 100 एकड़ जमीन 20 नई आईटी कंपनियों को भी देने को भी मंजूरी दी।

उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल ने विप्रो को सिलिकन वैली में एक और आईटी क्षेत्र स्थापित करने को मंजूरी दे दी है।

बनर्जी ने कहा कि जो लोग 23 मार्च से लॉकडाउन के कारण भूमि कर नहीं दे पाये, उन्हें पिछले साल का बकाया 6.25 प्रतिशत ब्याज के साथ चुकाना था।

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन हमारी सरकार मानवीय पहलुओं को ध्यान में रखती है। इसीलिए हमने अंतिम तिथि बढ़ाकर जून कर दी है। साथ ही इस ब्याज से छूट देने का निर्णय किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

भारतGujarat: दाहोद में शादी का खाना खाने से 400 से ज्यादा लोग बीमार, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच

विश्वVIDEO: मारपीट, धारदार हथियार और मिर्ची स्पे..., जर्मनी में गुरुद्वारे के अंदर भिड़े दो गुट, 11 घायल

विश्व"धमकियों के साये में कोई बातचीत नहीं", अमेरिका के साथ शांति वार्ता से पहले ईरान की दो टूक

विश्वअब डील पक्की! भारत-अमेरिका ट्रेड एग्रीमेंट की फाइनल तैयारी शुरू, खुलेंगे निवेश के नए रास्ते

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट