लाइव न्यूज़ :

इंफोसिस को यूसीएएस से मिला नया अनुबंध

By भाषा | Updated: August 24, 2021 17:03 IST

Open in App

इंफोसिस ने मंगलवार को कहा कि उसने ब्रिटेन की उच्च शिक्षा प्रवेश सेवा यूसीएएस के साथ न्यूनतम तीन साल का नया अनुबंध किया है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि यूसीएएस और इंफोसिस के बीच 2015 से एक प्रौद्योगिकी साझेदारी है, लेकिन एक व्यापक निविदा प्रक्रिया के बाद नया अनुबंध रिश्ते में एक बड़े बदलाव को दर्शाता है। बयान के मुताबिक यह साझेदारी बेहतर स्वचालन, नवाचार और दक्षता के जरिए सहज ग्राहक सेवा अनुभव मुहैया कराने पर ध्यान केंद्रित करेगी। यूसीएएस छात्रों, विद्यालयों, सलाहकारों और उच्च शिक्षा प्रदाताओं को महत्वपूर्ण प्रवेश और सूचना सेवाएं देता है। इस सेवा के जरिए हर साल संभावित आवेदकों को 30,000 से अधिक पाठ्यक्रम मुहैया कराए जाते हैं। बयान में कहा गया कि यूसीएएस हर साल लगभग सात लाख आवेदकों की मदद करता है। यूसीएएस के मुख्य संचालन अधिकारी सैंडर क्रिस्टेल ने कहा, ‘‘यह समझौता हमारी साझेदारी में एक वास्तविक बदलाव को दर्शाता है। इसके तहत पूरे व्यवसाय में स्वचालन, नवाचार और दक्षता पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा, जो भविष्य के लिए हमारी रणनीति को पूरा करने के लिए महत्वपूर्ण है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदुनिया में टीसीएस और इन्फोसिस का जलवा, 21.2 और 16.4 अरब डॉलर के साथ नंबर-2 और 3 पर कायम, देखिए टॉप-10 लिस्ट

भारतKarnataka Caste Survey: इंफोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति और उनकी पत्नी ने जाति सर्वेक्षण में हिस्सा लेने से किया इनकार, जानें क्यों

कारोबारआरईबीआर 2025 रिपोर्टः टाटा समूह, गूगल इंडिया और इन्फोसिस टॉप-3 ब्रांड, नौकरी, कार्य-जीवन संतुलन, समानता और आकर्षक वेतन प्रमुख भूमिका, देखिए-10 सूची

क्राइम अलर्टइंफोफिस कंपनीः शौचालय के बगल में खड़ा होकर मोबाइल से महिला सहकर्मी की वीडियो बना रहा था कर्मचारी

कारोबारइन्फोसिस सीईओ सलिल पारेख का वेतन 80.62 करोड़ रुपये, 2024-25 में 22 प्रतिशत बढ़ा, जानें विप्रो और टीसीएस के सीईओ को कितना मिलेगा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम