लाइव न्यूज़ :

इंफोसिस ने स्वतंत्र निदेशक पर लगाया जुर्माना, पत्नी के पोर्टफोलियो प्रबंधक ने की थी लापरवाही

By भाषा | Updated: August 15, 2020 05:46 IST

इंफोसिस ने शेयर बाजार को बताया कि बेला पारिख की पोर्टफोलियो प्रबंधन सेवा ने बॉबी पारिख के संज्ञान के बिना और पूर्व-मंजूरी प्राप्त किये बगैर खुली ट्रेडिंग विंडो अवधि के दौरान 2,754 शेयर खरीदे थे।

Open in App

नई दिल्लीः सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनी इंफोसिस ने शुक्रवार को कहा कि कंपनी के स्वतंत्र निदेशक बॉबी पारिख की पत्नी बेला पारिख की पोर्टफोलियो प्रबंधन सेवा ने शेयर खरीद-फरोख्त का एक लापरवाही भरा एक सौदा किया है। इसे लेकर कंपनी ने बॉबी पारिख पर 2 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। 

इंफोसिस ने शेयर बाजार को बताया कि बेला पारिख की पोर्टफोलियो प्रबंधन सेवा ने बॉबी पारिख के संज्ञान के बिना और पूर्व-मंजूरी प्राप्त किये बगैर खुली ट्रेडिंग विंडो अवधि के दौरान 2,754 शेयर खरीदे थे। बॉबी पारिख उस खाते के संयुक्त धारक हैं। कंपनी ने कहा, ‘‘बॉबी पारिख ने यह पुष्टि की है कि उनके पास किसी प्रकार की अप्रकाशित मूल्य संवेदनशील जानकारी (यूपीएसआई) नहीं थी। 

कंपनी की लेखा परीक्षा समिति को इस मामले की सूचना दी गयी थी।’’ कंपनी ने कहा कि बॉबी पारिख की पुष्टि के आधार पर ऑडिट कमेटी ने निष्कर्ष निकाला है कि यह कंपनी की भेदिया कारोबार नीति या नियामक सेबी के भेदिया कारोबार रोधी नियमन का उल्लंघन करने के इरादे के बिना अनजाने में किया गया सौदा था।"

हालांकि, ऑडिट समिति ने निर्धारित किया है कि कंपनी की नीति और सेबी के विनियमों का उल्लंघन हुआ है और इसलिये बॉबी पारिख के ऊपर दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। यह राशि निवशेक सुरक्षा शिक्षा कोष में जमा करायीजाएगी। 

टॅग्स :इंफोसिस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदुनिया में टीसीएस और इन्फोसिस का जलवा, 21.2 और 16.4 अरब डॉलर के साथ नंबर-2 और 3 पर कायम, देखिए टॉप-10 लिस्ट

भारतKarnataka Caste Survey: इंफोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति और उनकी पत्नी ने जाति सर्वेक्षण में हिस्सा लेने से किया इनकार, जानें क्यों

कारोबारआरईबीआर 2025 रिपोर्टः टाटा समूह, गूगल इंडिया और इन्फोसिस टॉप-3 ब्रांड, नौकरी, कार्य-जीवन संतुलन, समानता और आकर्षक वेतन प्रमुख भूमिका, देखिए-10 सूची

क्राइम अलर्टइंफोफिस कंपनीः शौचालय के बगल में खड़ा होकर मोबाइल से महिला सहकर्मी की वीडियो बना रहा था कर्मचारी

कारोबारइन्फोसिस सीईओ सलिल पारेख का वेतन 80.62 करोड़ रुपये, 2024-25 में 22 प्रतिशत बढ़ा, जानें विप्रो और टीसीएस के सीईओ को कितना मिलेगा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित