लाइव न्यूज़ :

उद्योग जगत ने आम बजट में सुधारों को आगे बढ़ाने, कर स्थिरता पर जोर दिया

By भाषा | Updated: December 16, 2021 21:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर उद्योग जगत ने बृहस्पतिवार को कहा कि आगामी आम बजट में अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए कर और नीतिगत स्थिरता सुनिश्चित करने के साथ ही सुधारों को जारी रखने पर जोर देना चाहिए।

बजट से पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए आयोजित बैठक में उद्योग मंडलों ने कहा कि सरकारी उपाय निजी निवेश को मजबूती देने में मदद करेंगे।

गौरतलब है कि निजी निवेश में तेजी के शुरुआती संकेत दिखाई देने लगे हैं।

उद्योग मंडल सीआईआई के अध्यक्ष टी वी नरेंद्रन ने कहा कि सरकार द्वारा पूंजीगत व्यय में बढ़ोतरी के जरिए वृद्धि को समर्थन जारी रखना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘सरकार को नगरपालिका बॉन्ड बाजार विकसित करने पर विचार करना चाहिए ताकि शहरी स्थानीय निकाय बुनियादी ढांचे में निवेश के लिए धन जुटा सकें।’’

एसोचैम ने दूरसंचार, बिजली और खनन जैसे अत्यधिक विनियमित क्षेत्रों के लिए ‘विवाद से विश्वास’ योजना का विस्तार करने का सुझाव दिया। इसके साथ सीमा शुल्क से संबंधित मुद्दों के लिए एक विवाद समाधान योजना लाने पर भी जोर दिया गया।

एसोचैम के अध्यक्ष विनीत अग्रवाल ने कहा, ‘‘हम विवाद से विश्वास योजना के लिए सरकार की सराहना करते हैं, जिसने लंबे समय से लंबित मुकदमों को कम करने में सफलता हासिल की है।’’

उन्होंने कहा कि दूरसंचार, बिजली और खनन जैसे क्षेत्रों, जिनका निवेश और वृद्धि को बढ़ावा देने के लिए निजीकरण किया गया था, अत्यधिक विनियमित हैं। इन क्षेत्रों में कई मामले 10-15 वर्षों तक लंबित रहते हैं।

बैठक में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी और भागवत कराड भी मौजूद थे।

इसके अलावा बैठक में वित्त सचिव टी वी सोमनाथन, आर्थिक मामलों के सचिव अजय सेठ, निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) के सचिव तुहिन कांत पांडे और प्रमुख आर्थिक सलाहकार संजीव सान्याल भी उपस्थित थे।

बैठक के दौरान पीएचडी चैंबर ने प्रदर्शन बैंक गारंटी (पीबीजी) और शुरूआती जमा राशि (अर्नेस्ट मनी डिपॉजिट-ईडीएम) के संबंध में छूट को एक साल और बढ़ाने की मांग की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत"आत्मसमर्पण करो वरना बख्शा नहीं जाएगा", बंगाल में PM मोदी ने दी TMC को 'अंतिम चेतावनी'

स्वास्थ्यचेन्नई में डॉक्टरों द्वारा संचालित 24x7 रिमोट मॉनिटरिंग 'आईलिव कनेक्ट' लांच

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

बॉलीवुड चुस्कीखुशखबरी! दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां, एक्ट्रेस ने पति रणवीर के साथ बेहद प्यारे अंदाज में दी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर

भारतलाल आतंक का ऐसे हुआ अंत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...