लाइव न्यूज़ :

सीएसआर में कोविड-19 संबंधित जरुरतों को प्राथमिकता दें उद्योग: स्टालिन

By भाषा | Updated: May 19, 2021 23:50 IST

Open in App

चेन्नई 19 मई तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने बुधवार को उद्योगों के प्रतिनिधियों से कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (सीएसआर) पहल में ऑक्सीजन कंसन्टेटर जैसी कोविड-19 संबंधित आवश्यकताओं को प्राथमिकता देने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि महामारी के दौर में सरकार की सहायता करने के लिए उद्योग ऑक्सीजन कंसन्टेटर, जनरेटर, सिलेंडर और क्रायोजेनिक टैंक को प्रदान करने जैसी गतिविधियां को सीएसआर में शामिल करें।

सचिवालय में उद्योग प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए स्टालिन ने कहा, ‘‘मैं आप सभी से अनुरोध करता हूं कि महामारी से निपटने में लोगों की मदद करने के लिए अपना योगदान दें।’’

उन्होंने कहा कि महामारी से स्वास्थ्य ढांचे पर बहुत बड़ा दबाव पड़ा है। डॉक्टरों और नर्सों सहित अग्रिम पंक्ति के काम कर रहे कर्मचारियों ने इसे एक चुनौती के रूप में लिया है और दृढ़ संकल्प के साथ कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन कंसन्टेटर, वेंटिलेटर और जीवन रक्षक दवाओं की आवश्यकता कई गुना बढ़ गई है। सरकार आवश्यक उपकरणों और दवाओं को अस्पतालों में वितरित करने के लिए पूरे समर्पण के साथ काम कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसुप्रिया सुले ने महिला आरक्षण विवाद पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को बहस करने की दी खुली चुनौती

ज़रा हटकेहवा में बेकाबू हुआ Fly91 का विमान!, रोने-चिल्लाने लगे यात्री, मच गई चीख-पुकार

भारतUK Board Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10, 12 का रिजल्ट इस तारीख को सुबह 10 बजे होगा घोषित, ऐसे देखें

भारतवीडियो: छत्तीसगढ़ के जशपुर में एक प्राइवेट जेट दुर्घटनाग्रस्त, पायलट और को-पायलट की मौत?

भारतNashik TCS row: कोर्ट ने आरोपी निदा खान को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार, अगली सुनवाई 27 अप्रैल को

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट