लाइव न्यूज़ :

इंडसइंड बैंक को आरबीआई ने एजेंसी बैंक के रूप में सूचीबद्ध किया

By भाषा | Updated: August 3, 2021 14:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन अगस्त इंडसइंड बैंक ने मंगलवार को कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने उसे सरकारी व्यवसायों से संबंधित लेनदेन की सुविधा के लिए ‘एजेंसी बैंक’ के रूप में काम करने के लिए सूचीबद्ध किया है।

इंडसइंड बैंक ने कहा कि इससे सरकारी क्षेत्र में उसकी उपस्थिति मजबूत होगी।

यह घोषणा हाल ही में आरबीआई के उस दिशानिर्देश के बाद की गई, जिसके तहत सरकारी कारोबार के संचालन के लिए अनुसूचित निजी क्षेत्र के बैंकों को एजेंसी बैंकों के रूप में अधिकृत किया गया था।

बैंक ने एक बयान में कहा कि इसके साथ ही इंडसइंड बैंक केंद्र और राज्य सरकार की ओर से सामान्य बैंकिंग व्यवसाय करने के लिए देश के कुछ चुनिंदा निजी बैंकों में शामिल हो गया है।

एक एजेंसी बैंक के रूप में इंडसइंड बैंक को अब राज्य और केंद्र सरकार की ओर से सीबीडीटी, सीसीबीआईसी और जीएसटी के तहत राजस्व प्राप्तियों से संबंधित लेनदेन को संभालने के लिए अधिकृत किया जा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

क्रिकेट85 पर 6 विकेट… फिर रिंकू-रॉय ने किया चमत्कार, KKR ने छीन ली जीत!

क्रिकेटKKR VS RR: रिंकू सिंह की 53 रनों की पारी ने केकेआर को दिलाई IPL 2026 की पहली जीत, आरआर को 4 विकेट से हराया

भारत10 रुपये की झालमुड़ी खाने सड़क पर रुक गए पीएम मोदी, झारग्राम में PM का देसी अंदाज वायरल

भारतचारधाम यात्रा की शुरुआत, अक्षय तृतीया पर खुला Gangotri Temple, हेलीकॉप्टर से हुई फूलों की बारिश

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव