लाइव न्यूज़ :

इंद्रप्रस्थ गैस लि. का दूसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 30 प्रतिशत बढ़कर 400 करोड़ रुपये

By भाषा | Updated: November 9, 2021 19:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ नवंबर इंद्रप्रस्थ गैस लि. (आईजीएल) का चालू वित्त वर्ष की सितंबर में समाप्त दूसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 30 प्रतिशत बढ़कर 400.54 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

आईजीएल दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में सीएनजी और पाइप वाली रसोई गैस (पीएनजी) का वितरण करती है। कंपनी ने बयान में कहा कि बिक्री में सुधार से उसका मुनाफा बढ़ा है।

इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 307.94 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

तिमाही के दौरान कंपनी का कारोबार 40 प्रतिशत बढ़कर 2,005.07 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

आईजीएल ने कहा कि तिमाही के दौरान उसकी सीएनजी बिक्री 36 प्रतिशत बढ़ी जबकि पीएनजी की बिक्री में 22 प्रतिशत का इजाफा हुआ। आईजीएल देश की सबसे बड़ी सीएनजी वितरण कंपनी है। कंपनी का शहर गैस वितरण (सीजीडी) नेटवर्क दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान में 10 भौगोलिक क्षेत्रों के 27 जिलों में है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु में पटाखों की फैक्ट्री में धमाके से 16 से ज़्यादा लोगों की मौत; एम.के. स्टालिन ने शोक व्यक्त किया

क्रिकेटवरुण चक्रवर्ती ने IPL 2026 के निराशाजनक प्रदर्शन में केकेआर की सबसे बड़ी समस्या को किया उजागर

भारतसामान में सैटेलाइट फ़ोन मिलने के बाद श्रीनगर हवाई अड्डे पर 2 अमेरिकी हिरासत में लिए गए

भारतOn Camera: मऊगंज में NH-135 पर रील बनाते समय तेज़ रफ़्तार बाइक के ट्रक से टकराने के बाद 3 भाइयों की मौके पर ही मौत

विश्व'आपने मंज़ूरी दी थी, अब आप ही गोलीबारी कर रहे हैं': ईरानी हमले के बाद भारतीय जहाज़ से वायरल हुआ आपातकालीन संदेश, WATCH

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव