लाइव न्यूज़ :

इंडिगो ने इम्फाल-शिलांग के बीच विमान सेवा शुरू की

By भाषा | Updated: August 4, 2021 19:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली चार अगस्त विमानन कंपनी इंडिगो ने मणिपुर की राजधानी इंफाल और मेघालय की राजधानी शिलांग के बीच क्षेत्रीय संपर्क योजना उड़ान के तहत विमान सेवा शुरू की है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘इंडिगो ने मंगलवार से इस मार्ग पर उड़ानों का संचालन शुरू कर दिया है। विमानन कंपनी इस मार्ग पर एक सप्ताह में चार उड़ानों का संचालन करेगी और इसके लिए वह अपने 78 सीटों वाले एटीआर-72 विमान तैनात करेगी। वर्तमान में इंडिगो द्वारा 66 उड़ान मार्गों पर हवाई संचालन किया जा रहा है।’’

उड़ान योजना के तहत इम्फाल से जुड़ने वाला शिलांग दूसरा शहर है। सरकार ने क्षेत्रीय हवाई सम्पर्क को बढ़ावा देने एवं हवाई यात्रा को किफायती बनाने के लिये क्षेत्रीय सम्पर्क योजना-उड़ान शुरू की थी।

मंत्रालय ने कहा कि इंफाल और शिलांग के बीच परिवहन का कोई सीधा साधन उपलब्ध नहीं था। लोगों को इम्फाल से शिलांग पहुंचने के लिए सड़क मार्ग से 12 घंटे की लंबी यात्रा तय करने के लिए मजबूर होना पड़ता था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगाज़ियाबाद की महिला ने Rapido ड्राइवर के आपत्तिजनक मैसेज किए शेयर, कंपनी ने दी प्रतिक्रिया

ज़रा हटकेVIDEO: महाराष्ट्र में क्रिकेट मैच बाधित, स्थानीय नेता ने पिच पर चला दिया ट्रैक्टर, वजह आपको चौंका सकती है

विश्वईरान ने अमेरिका के साथ तत्काल बातचीत से किया इनकार, कहा- 'बातचीत के अगले दौर के लिए हमारे पास कोई योजना नहीं'

विश्वरेसलमेनिया 42 में हार के बाद Brock Lesnar ने उतारे ग्लव्स-शूज़… क्या यही था फाइनल गुडबाय?

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना