लाइव न्यूज़ :

प्रतिस्पर्धी कीमतों के कारण फरवरी में पांच गुना बढ़ा भारत का सोया खली निर्यात

By भाषा | Updated: March 11, 2021 20:03 IST

Open in App

इंदौर (मध्यप्रदेश), 11 मार्च प्रतिस्पर्धी कीमतों के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारतीय सोया खली की मांग में तेजी का रुझान कायम है। नतीजतन फरवरी के दौरान देश का सोया खली निर्यात पांच गुना उछाल के साथ 3.60 लाख टन पर पहुंच गया। पिछले साल फरवरी में देश से महज 70,000 टन सोया खली का निर्यात गया था।

प्रसंस्करणकर्ताओं के इंदौर स्थित संगठन सोयाबीन प्रोसेसर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सोपा) के एक आला अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

सोपा के कार्यकारी निदेशक डीएन पाठक ने "पीटीआई-भाषा" को बताया, "अलग-अलग कारणों से सोया खली के भावों में दुनिया भर में इजाफा हुआ है। भारत को तेजी के इस रुझान का फायदा मिला है और हमारी सोया खली के भाव अमेरिका, ब्राजील और अर्जेन्टीना के इस उत्पाद के मुकाबले प्रतिस्पर्धी दायरे में बने हुए हैं।"

उन्होंने कहा, "प्रतिस्पर्धी कीमतों के कारण भारत का सोया खली निर्यात लगातार बढ़ रहा है।"

पाठक ने यह भी बताया कि फरवरी में वियतनाम (73,200 टन) और फ्रांस (60,445 टन) भारतीय सोया खली के सबसे बड़े आयातकों में शामिल रहे।

प्रसंस्करण संयंत्रों में सोयाबीन का तेल निकाल लेने के बाद बचने वाले उत्पाद को सोया खली कहते हैं। यह उत्पाद प्रोटीन का बड़ा स्त्रोत है। इससे सोया आटा और सोया बड़ी जैसे खाद्य पदार्थों के साथ पशु आहार तथा मुर्गियों का दाना भी तैयार किया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख