लाइव न्यूज़ :

इंडियन आयल ने पेट्रोल पंप, एलपीजी डिलीवरी कर्मियों का चिकित्सा-बीमा आगे के लिए बढ़ाया

By भाषा | Updated: May 6, 2021 20:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह मई सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी इंडियन आयल कार्पोरेशन (आईओसी) ने पेट्रोल पंपों पर काम करने वाले और एलपीजी सिलेंडर पहुंचाने वाले कर्मचारियों का जीवन बीमा कवर आगे बढ़ा दिया है। कंपनी ने आगे रहकर काम करने वाले अपने कर्मचारियों की स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुये यह कदम उठाया है।

इंडियन आयल ने एक वक्तव्य में कहा कि कंपनी अपने फ्रंटलाइन कर्मचारियों के चिकित्सा बीमा का नवीनीकरण करने के साथ ही काम के दौरान जान गंवाने वाले कर्मचारियों के परिवार को अनुदान- सहायता देना भी जारी रखेगी।

कंपनी ने कहा है, ‘‘आगे बढ़कर काम करने वाले अपने कर्मचारियों के साथ मजबूती से खड़ा रहते हुये आईओसी ने ‘इंडियन आयल कर्म योगी स्वास्थ्य बीमा योजना’ का एक मई 2021 से आगे नवीनीकरण कर दिया है। ’’

कंपनी का कहना है कि इस चिकित्सा बीमा योजना के तहत उसके देशभर में फैले 3.3 लाख खुदरा पेट्रोल पंप के ग्राहक अटेंडेंट, एलपीजी डिलीवरी कर्मी, टेंक ट्रक के कर्मचारी, पाइपलाइन के सुरक्षा गार्ड आदि शामिल हैं। देश में कोराना महामारी के प्रसार के बावजूद ईंधन की आपूर्ति को बिना किसी बाधा के जारी रखने के इंडियन आयल के प्रयासों में इन कर्मचारियों का अहम योगदान रहता है।

चिकित्सा बीमा में कर्मचारी के साथ ही उसकी पत्नी और दो बच्चों को भी बीमा का लाभ मिलेगा। इसके तहत कोविड-19 संबंधी बीमारी और अस्पताल में भर्ती होने पर एक लाख रुपये तक का दावा किया जा सकता है। बीमित व्यक्ति की दुर्घटना में मौत होने पर परिवार को दो लाख रुपये का मुआवजा मिलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

विश्वईरानी जहाज पर हमले का असर; होर्मुज जलडमरूमध्य में IRGC की सख्त कार्रवाई, अमेरिकी सैनिकों को पीछे हटने पर किया मजबूर

विश्वयुद्ध विराम पर ईमानदारी बनी रहे

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

पूजा पाठRashifal 20 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के धन आने से कोई नहीं रोक सकता, पढ़ें सभी राशियों का भविष्य

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव