लाइव न्यूज़ :

भारतीय आईटी, कारोबार सेवाओं के बाजार में 5.41 प्रतिशत की वृद्धि : आईडीसी

By भाषा | Updated: May 18, 2021 17:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 मई संगठनों पर कोविड-19 से पड़े असर की वजह से देश का आईटी और व्यावसायिक सेवाओं के बाजार में 2020 में वृद्धि 5.41 प्रतिशत की अपेक्षा कृत धीमी रही। वर्ष के दौरान यह बाजार 13.41 अरब डॉलर का रहा। अनुसंधान कंपनी आईडीसी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

हालांकि आईटी और व्यावसायिक सेवाओं के बाजार का आंकड़ा 2020-2025 के बीच वाषिर्क 7.18 की चक्रवृद्धि दर (सीएजीआर) के साथ बढ़ने और क्लाउड एवं आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस जैसे क्षेत्रों में बढ़ते व्यय के सहारे 2025 के अंत तक करीब 19 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है।

आईडीसी के मुताबिक इस बाजार में 2019 में 8.43 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी लेकिन 2020 में कोविड-19 से असर से वृद्धि दर में गिरावट आयी।

बीते साल (2020) आईटी और व्यापार सेवाओं के बाजाकर में आईटी सेवा वर्ग का योगदान 77.06 प्रतिशत था और इसमें 5.97 की वृद्धि हुई जो 2019 में 8.91 प्रतिशत थी।

आईडीसी इंडिया के वरिष्ठ बाजार विश्लेषक (आईटी सेवाएं) हरीश कृष्णकुमार ने कहा कि सभी क्षेत्रों के उद्यमों ने डिजिटल बदलाव में निवेश करना शुरू कर दिया है क्योंकि महामारी से यह बात साफ हो गयी है कि डिजिटल तौर-तरीके को बेहतर रूप से अपनाने वाले कारोबार पारंपरिक आईटी प्रणालियों से ज्यादा अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

क्रिकेटबटलर, गिल और प्रसिद्ध कृष्णा की तिकड़ी ने जीटी को दिलाई IPL 2026 में दूसरी जीत, एलएसजी को 7 विकेट से हराया

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया

भारतबिहार के सारण में प्रोफेसर पर अपनी ही एक छात्रा के साथ आपत्तिजनक संबंध बनाने का लगा गंभीर आरोप

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें