लाइव न्यूज़ :

टाटा समूह की इंडियन होटल्स स्वास्थ्य कर्मियों के लिए दे चुकी है अब तक तीन लाख थाली भोजन

By भाषा | Updated: May 23, 2021 16:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली 23 मई टाटा समूह की ताज होटल चालने वाली कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (आइएचसीएल) ने रविवार को कहा कि कोविड देखभाल पहल के तहत वह आठ शहरों के 32 अस्तपतालों और कोविड केंद्रों में स्वास्थ्य कर्मियों के लिए भोजन पहुंचा रही है। कंपनी रविवार दिन की समाप्ति तक तीन लाख थाली से अधिक भोजन वितरित कर चुकी होगी।

कंपनी ने बताया कि उसने दो मई को फिर से अपनी #मिल्सटूस्माइल मुहीम शुरू की। जिसके तहत मुंबई, अहमदाबाद, बेंगलुरु, गोवा, हैदराबाद, कोलकाता, नई दिल्ली और वाराणसी में स्वास्थ कर्मचारियों को खाना वितरित किया जा रहे हैं। यह मुहीम कंपनी ने पिछले वर्ष भी चलाई थी।

आइएचसीएल के प्रबंध निदेशक और सीईओ पुनीत छटवाल ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘कर्मचारियों, मेहमानों, सहयोगियों और समाज का स्वास्थ्य एंव सुरक्षा आइएचसीएल की संस्कृति का अभिन्न अंग हैं।’

उन्होंने कहा, ‘‘हम रविवार दिन समाप्त होने तक आठ शहरों के 32 अस्पतालों और विभ्भिन कोविड केंद्रों में काम कर रहे स्वास्थ्य कर्मचारियों को तीन लाख थाली से अधिक भोजन वितरित कर चुके होंगे।’’

उन्होंने कंपनी की कोविड19 संबंधी पहल का जिक्र करते हुए कहा, ’’हमने अपने कुछ होटलों को हल्के लक्षण वाले कोविड मरीजों के लिए क्वारंटाइन सुविधाओं के रूप में बनाने के लिए कई स्थानीय अस्पतालों के साथ सहयोग करना जारी रखा है। यह सुविधा हमारे कर्मचारियों के लिए भी हैं। यह पहल दस शहरों के 13 होटलों में चलाई जा रही है। जरुरत पढ़ने पर भी ओर भी होटल इस सुविधा में जोड़े जायेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट80 गेंद में 182 रन, 54 रन से जीत, पंजाब का बड़ा धमाका

क्रिकेटPBKS vs LSG: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की लगातार छठी जीत, एलएसजी को 54 रन से हराया

विश्वलुइसियाना में सामूहिक गोलीबारी में 8 बच्चों की मौत, बंदूकधारी भी मारा गया

क्रिकेटदिल्ली का लड़का बना IPL का नया स्टार, 37 गेंदों में 93 रन से मचाया तूफान!

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव