लाइव न्यूज़ :

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में आई गिरावट, रिजर्व बैंक ने जारी किए आंकड़े

By भाषा | Updated: October 5, 2018 21:15 IST

आंकड़ों के अनुसार, आलोच्य सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा संपत्ति 1.169 अरब डॉलर गिरकर 376.243 अरब डॉलर पर आ गयी।

Open in App

मुंबई, पांच अक्टूबर (भाषा) विदेशी मुद्रा संपत्ति में गिरावट के कारण 28 सितंबर को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 1.265 अरब डॉलर गिरकर 400.52 अरब डॉलर पर आ गया। रिजर्व बैंक के आंकड़ों में यह जानकारी मिली है।

इससे पिछले सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 1.3 अरब डॉलर बढ़कर 401.790 अरब डॉलर रहा था।

आंकड़ों के अनुसार, आलोच्य सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा संपत्ति 1.169 अरब डॉलर गिरकर 376.243 अरब डॉलर पर आ गयी। विदेशी मुद्रा संपत्ति कुल भंडार का सबसे मुख्य हिस्सा होता है।

विदेशी मुद्रा भंडार 13 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में 426.028 अरब डॉलर के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया था। उसके बाद से इसमें लगातार गिरावट आयी है।

समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान देश का स्वर्ण भंडार 7.07 करोड़ डॉलर कम होकर 20.343 अरब डॉलर पर आ गया।

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास रखी विशेष राशि भी 104 लाख डॉलर कम होकर 1.470 अरब डॉलर रह गयी। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष में भंडार की स्थिति भी 146 लाख डॉलर गिरकर 2.468 अरब डॉलर रह गयी।

टॅग्स :डॉलर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वबेलगाम राजा के खिलाफ जन हुंकार के मायने

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबाररुपया 86 पैसे टूटकर 94.82 प्रति डॉलर?, सोने की कीमत 1.41 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 2.26 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबाररुपया डॉलर के मुकाबले 93.24 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा, करेंसी कमजोर होने के बाद क्या सस्ता और क्या महंगा होगा?

कारोबारईरान युद्ध रोकने में किसी की दिलचस्पी नहीं?, रोज युद्ध में 1.8 अरब डॉलर खर्च?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित