Indian Family Donate: वर्ष 2021-22 में भारतीय परिवार ने 23700 करोड़ रुपये दान किए, धार्मिक संगठनों में 16600 करोड़, देखें आंकड़े

By भाषा | Published: September 19, 2022 09:28 PM2022-09-19T21:28:12+5:302022-09-19T21:31:35+5:30

Indian Family Donate: कुल दान में से 12 प्रतिशत (करीब 2,900 करोड़ रुपये) ‘भिखारियों’ को मिले, जबकि नौ प्रतिशत दान परिवार और दोस्तों को किए गए।

Indian Family Donate year 2021-22 donated 23700 crore rupees, 16600 crores in religious Rs 2900 crore beggars see figures | Indian Family Donate: वर्ष 2021-22 में भारतीय परिवार ने 23700 करोड़ रुपये दान किए, धार्मिक संगठनों में 16600 करोड़, देखें आंकड़े

दक्षिण भारत ने सबसे अधिक औसत राशि दान की, उसके बाद पश्चिम भारत का स्थान आता है।

Highlightsअशोक विश्वविद्यालय के एक अध्ययन में यह बात सामने आई है।अध्ययन के लिये 18 राज्यों के कुल 81 हजार परिवारों को सर्वेक्षण में शामिल किया गया।दक्षिण भारत ने सबसे अधिक औसत राशि दान की, उसके बाद पश्चिम भारत का स्थान आता है।

Indian Family Donate: भारतीय परिवारों ने वर्ष 2021-22 के दौरान 23,700 करोड़ रुपये दान किये, जिसमें से सबसे अधिक दान धार्मिक संगठनों को मिला। अशोक विश्वविद्यालय के एक अध्ययन में यह बात सामने आई है।

अशोक विश्वविद्यालय में सामाजिक प्रभाव और परोपकार केंद्र और वर्ल्ड पैनल डिवीजन ऑफ कंटार द्वारा ‘हॉउ इंडिया गिव्स, 2021-22’’ शीर्षक से जारी रिपोर्ट के मुताबिक भारतीयों ने ज्यादातर दान नकद में दिया। इस अध्ययन के लिये 18 राज्यों के कुल 81 हजार परिवारों को सर्वेक्षण में शामिल किया गया।

अध्ययन रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘धार्मिक आस्था प्राथमिक तौर पर भारतीयों को दान करने के लिए प्रेरित करती है। वहीं, वित्तीय संकट से गुजर रहे परिवारों की मदद की इच्छा और पारिवारिक परंपरा दान देने के अन्य प्रेरक कारण हैं। दक्षिण भारत ने सबसे अधिक औसत राशि दान की, उसके बाद पश्चिम भारत का स्थान आता है।

पूर्वी और उत्तर भारत में दान देने के मामले सबसे अधिक रहे।’’ अध्ययन में खुलासा हुआ कि 64 प्रतिशत परिवारों ने ‘‘धार्मिक संगठनों’’ को दान दिया और 61 प्रतिशत लोगों ने ‘भिखारियों’ को दान किया। अध्ययन के मुताबिक अनुमान है कि धार्मिक संगठनों को करीब 16,600 करोड़ रुपये की राशि दान की गई, जो कुल दान का करीब 70 प्रतिशत है।

रिपोर्ट के मुताबिक, कुल दान में से 12 प्रतिशत (करीब 2,900 करोड़ रुपये) ‘भिखारियों’ को मिले, जबकि नौ प्रतिशत दान परिवार और दोस्तों को किए गए। गैर धार्मिक संगठनों को कुल दान में से पांच प्रतिशत (करीब 1100 करोड़ रुपये) मिला, जबकि घरेलू कामगारों को कुल दान में से चार प्रतिशत (करीब एक हजार करोड़ रुपये) मिला। 

Web Title: Indian Family Donate year 2021-22 donated 23700 crore rupees, 16600 crores in religious Rs 2900 crore beggars see figures

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे