लाइव न्यूज़ :

भारतीय कंपनियों ने दूसरे देशों में इस साल मार्च में किया 1.93 अरब डॉलर का निवेश

By भाषा | Updated: April 15, 2021 18:55 IST

Open in App

मुंबई, 15 अप्रैल घरेलू कंपनियों ने दूसरे देशों में इस साल मार्च में 1.93 अरब डॉलर (14,495 करोड़ रुपये) प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) किया। यह पिछले साल के इसी माह के मुकाबले करीब आधा है।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के आंकड़े के अनुसार घरेलू कंपनियों ने मार्च 2020 में दूसरे देशों में 3.86 अरब डॉलर का निवेश किया था।

इस साल फरवरी में भी ओएफडीआई (बाहर किये गये एफडीआई) 1.95 अरब डॉलर था।

भारतीय निवेशकों के अपने विदेशी संयुक्त उद्यम/पूर्ण अनुषंगी इकाइयों में इस साल मार्च में किये गये कुल निवेश में से 1.15 अरब डॉलर गारंटी का हिस्सा है।

शेष 41.325 करोड़ डॉलर कर्ज के रूप में तथा 36.354 करोड़ डॉलर इक्विटी पूंजी के रूप में था।

बड़े निवेशकों में दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल लि., औषधि कंपनी ल्यूपिन लि. और एसआरएफ लि. शामिल हैं। भारती एयरटेल ने मॉरीशस में अपनी पूर्ण अनुषंगी इकाई में 75 करोड़ डॉलर का निवेश किया जबकि ल्यूपिन ने अमेरिका में अपने संयुक्त उद्यम में 25 करोड़ डॉलर लगाया। एसआरएफ लि. ने नीदरलैंड स्थित पूर्ण अनुषंगी इकाई में 8.383 करोड़ डॉलर का निवेश किया।

इसके अलावा महिंद्रा एंड महिंद्रा ने मॉरीशस स्थित पूर्ण अनुषंगी इकाई में 8.452 करोड़ डॉलर जबकि इंडियन होटल्स कंपनी लि. ने नीदरलैंड में अपनी पूर्ण अनुषंगी इकाई में 5.959 करोड़ डॉलर का निवेश किया।

आरबीआई के अनुसार आंकड़े अभी अस्थायी हैं और अधिकृत डीलर बैंक की ‘ऑनलाइन’ सूचना के आधार पर इसमें बदलाव हो सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया

भारतबिहार के सारण में प्रोफेसर पर अपनी ही एक छात्रा के साथ आपत्तिजनक संबंध बनाने का लगा गंभीर आरोप

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

भारतकानून की नहीं, न्याय तक पहुंच की कमी सबसे बड़ी चुनौती?, सीजेआई सूर्यकांत ने कहा-प्रत्येक अंतिम नागरिक के दरवाजे तक समय पर पहुंचना चाहिए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक