लाइव न्यूज़ :

भारत, स्विट्जरलैंड का कोविड बाद दुनिया में स्वच्छ, मजबूत प्रणाली को लेकर समन्वित कार्यवाही पर जोर

By भाषा | Updated: May 12, 2021 00:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 मई भारत और स्विट्जरलैंड ने मंगलवार को कोविड-19 महामारी के बाद की दुनिया में स्वच्छ और मजबूत प्रणाली को लेकर समन्वित द्विपक्षीय कार्यवाही की जरूरत पर जोर दिया।

चौथी भारत-स्विस वित्तीय वार्ता के दौरान जी-20, अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष और अर्थव्यवस्था के डिजिटलीकरण के कारण उत्पन्न कर चुनौतियों के साथ बुनियादी ढांचा के वित्त पोषण पर चर्चा हुई।

ऑनलाइन आयोजित इस बातचीत में आर्थिक मामलों के सचिव अजय सेठ ने भारतीय प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई की।

उन्होंने इस मौके पर कहा कि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय वार्ता के लिये कई व्यवस्थाएं हैं। उनमें यह वित्तीय वार्ता सबसे महत्वपूर्ण है।

वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘दोनों पक्षों ने अपने-अपने देशों और वैश्विक आर्थिक परिदृश्य पर विचारों को साझा किया। दोनों पक्षों ने कोविड-19 महामारी के बाद स्वच्छ और मजबूत प्रणाली को लेकर समन्वित द्विपक्षीय कार्यवाही की जरूरत पर जोर दिया।’’

बयान के अनुसार दोनों देशों ने द्विपक्षीय हितों से जुड़े क्षेत्रों में भविष्य में निरंतर सहयोग पर सहमति जतायी।

स्विट्जरलैंड के प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई स्विट्जरलैंड के अंतरराष्ट्रीय वित्त मामलों की वरिष्ठ अधिकारी डेनियला स्टोफेल ने की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगाज़ियाबाद की महिला ने Rapido ड्राइवर के आपत्तिजनक मैसेज किए शेयर, कंपनी ने दी प्रतिक्रिया

ज़रा हटकेVIDEO: महाराष्ट्र में क्रिकेट मैच बाधित, स्थानीय नेता ने पिच पर चला दिया ट्रैक्टर, वजह आपको चौंका सकती है

विश्वईरान ने अमेरिका के साथ तत्काल बातचीत से किया इनकार, कहा- 'बातचीत के अगले दौर के लिए हमारे पास कोई योजना नहीं'

विश्वरेसलमेनिया 42 में हार के बाद Brock Lesnar ने उतारे ग्लव्स-शूज़… क्या यही था फाइनल गुडबाय?

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना