लाइव न्यूज़ :

भारत ने ईरान के चाबहार बंदरगाह के लिये उपकरण की दूसरी खेप की आपूर्ति की

By भाषा | Updated: March 22, 2021 19:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 मार्च केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने सोमवार को कहा कि भारत ने ईरान में चाबहार बंदरगाह को उपकरण की दूसरी खेप की आपूर्ति की है।

इससे पहले जनवरी में, भारत ने 2.5 करोड़ डॉलर से अधिक मूल्य के अनुबंध के तहत चाबहार बंदरगााह के लिये दो मोबाइल हार्बर क्रेन की खेप की आपूर्ति की थी।

ऊर्जा के मामले में समृद्ध ईरान के दक्षिणी तट पर स्थित सिसतान-ब्लूचिस्तान प्रांत में इस बंदरगाह का विकास भारत, ईरान और अफगानिस्तान व्यापार संबंधों को मजबूती प्रदान करने के इरादे से कर रहे हैं।

बंदरगाह, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री मांडविया ने ट्विटर पर लिखा है, ‘‘चाबहार बंदरगाह विकसित करने की हमारी प्रतिबद्धता के साथ उपकरणों की दूसरी खेप शाहिद बेहस्ती टर्मिनल पहुंच गयी है।’’

पिछले महीने, बंदरगाह, जलमार्ग और पोत परिवहन मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव संजय बंदोपाध्याय ने कहा था कि वेनिस के समीप बंदरगाह पर लदान के लिये दो और क्रेन खड़े हैं। ये क्रेन चाबहार बंदरगाह मार्च अंत तक पहुंच जाएंगे।

उन्होंने कहा था कि दो और क्रेनों की जून अंत तक आपूर्ति की जाएगी।

भारत और ईरान ने 23 मई, 2016 को कुल 8.5 करोड़ डॉलर के द्विपक्षीय अनुबंध पर हस्ताक्षर किये गये थे। यह अनुबंध पहले चरण के तहत बंदरगाह पर उपकरण, मशीनीकरण और परिचालन शुरू करने को लेकर था।

इस संदर्भ में विशेष उद्देश्यीय कंपनी...इंडिया पोट्र्स ग्लोबल लि., मुंबई का गठन पोत परिवहन मंत्रालय के अंतर्गत किया गया था।

चाबहार बंदरगाह के विकास से भारत और ईरान के बीच आर्थिक रिश्तें प्रगाढ़ होंगे। साथ ही दोनों देशों के बीच समुद्री मार्ग से व्यापार को गति मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदक्षिण में हिंदी विरोधी राजनीति की जमीनी हकीकत अलग! 

विश्वपाकिस्तान को लेकर इतना बवाल क्यों?

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?