लाइव न्यूज़ :

वृद्धि के लिए भारत को वित्तीय बाजार के सभी क्षेत्रों पर पकड़ बनानी चाहिए: आईएमएफ

By भाषा | Updated: April 12, 2021 13:08 IST

Open in App

वाशिंगटन, 12 अप्रैल अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि भारत की दिशा सही है और वह डिजिटल पहचान तथा भुगतान सहित नीतिगत क्षेत्र में नवाचार कर रहा है, लेकिन देश की वृद्धि को बढ़ाने के लिए उसे वित्तीय बाजार और संस्थानों के सभी क्षेत्रों पर पकड़ बनानी चाहिए।

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के मुद्रा और पूंजी बाजार विभाग के निदेशक टोबियास एड्रियन ने एक साक्षात्कार में पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘लक्ष्य यह होना चाहिए कि अर्थव्यवस्था और एक वित्तीय प्रणाली ऐसी हो, जो झटकों को बर्दाश्त कर सके... बहीखातों को अधिक अच्छी तरह प्रबंधित किया जा सकता है, फंसे हुए कर्जों (एनपीए) को अधिक अच्छी तरह प्रबंधित किया जा सकता है।’’

उन्होंने आईएमएफ और विश्व बैंक की पिछले हफ्ते हुई वार्षिक बैठक के दौरान कहा कि गैर-बैकिंग वित्तीय प्रणाली को बेहतर तरीके से तैयार किया जा सकता है, पूंजी बाजार को अधिक मजबूत करना होगा।

उन्होंने कहा कि इसके साथ ही फिनटेक से जुड़ा पूरा मसला भारत में और पूरी दुनिया में महत्वपूर्ण है।

एड्रियन ने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘हम भुगतान के क्षेत्र में तकनीकी क्रांति के दौर में हैं। और मुझे लगता है कि भारत इन तकनीकों और भुगतान प्रणालियों में से कई में पथ-प्रदर्शक रहा है। भारत में जिस तरह कर्ज दिया जा रहा है, वैसा और कहीं नहीं किया जा रहा, क्योंकि यहां इस क्षेत्र में बुनियादी ढांचा काफी मजबूत है। लेकिन निश्चित रूप से, और अधिक काम किया जा सकता है।’’

उन्होंने कहा कि भारत भारत की दिशा सही है और वह डिजिटल पहचान तथा भुगतान सहित नीतिगत क्षेत्र में नवाचार कर रहा है।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 संकट का सबसे सामान्य सबक यह है कि जब भयानक झटका लगता है तो बहुत तेजी के साथ नकदी की आपूर्ति करने की जरूरत होती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार: मुजफ्फरपुर स्थित बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के हॉस्टल से हो रहा था कारतूसों की तस्करी, पुलिस ने किया पर्दाफाश, 200 जिंदा कारतूसों के साथ दो गिरफ्तार

क्रिकेटबटलर, गिल और प्रसिद्ध कृष्णा की तिकड़ी ने जीटी को दिलाई IPL 2026 में दूसरी जीत, एलएसजी को 7 विकेट से हराया

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें