लाइव न्यूज़ :

भारत को ब्याज दर में कटौती पर निर्भर रहे बिना वृद्धि हासिल करनी चाहिये: आचार्य

By भाषा | Updated: December 9, 2020 23:03 IST

Open in App

मुंबई, नौ दिसंबर रिजर्व बैंक के पूर्व डिप्टी गवर्नर विरल आचार्य ने बुधवार को कहा कि केन्द्रीय बैंक को मुद्रास्फीति को विनिर्दिष्ट सीमा में रखने का दायित्व हल्का करने से गरीबों की परेशानी बढ़ेगी। उन्होंने महंगाई दर को चार प्रतिशत के आस पास सीमित रखने के वर्तमान दायित्व को एक तर्कसंगत लक्ष्य बताया।

आचार्य ने रिजर्व बैंक से डिप्टी गवर्नर के पद से तय समय से पहले ही पिछले साल इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने कहा कि भारत को ऐसे रास्ते तलाशने होंगे जिसमें उसे आसान रिण और सरल तरलता जैसे उपायों के बजाय संरचनात्मक तरीके से वृद्धि को बढ़ाना चाहिये।

यहां यह गौर करने वाली बात है कि रिजर्व बैंक के लिये तय चार प्रतिशत मुद्रास्फीति के लक्ष्य को संशोधित करके यदि कुछ बढ़ाया जाता है तो केन्द्रीय बैंक के लिये आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा देने के लिये दरों में कटौती करने में मदद मिल सकती है। रिजर्व बैंक ने आने वाले समय में मुद्रास्फीति के और ऊपर जाने के डर से पिछले सप्ताह की गई मौद्रिक नीति की समीक्षा में ब्याज दर के मामले में यथास्थिति बनाये रखी। जीडीपी के गिरावट के रुख में रहने के बावजूद रिजर्व बैक ने लगातार तीसरी द्विमासिक समीक्षा में यह स्थिति बनाये रखी।

दिन में इससे पहले इस तरह की रिपोर्ट थी कि सरकार रिजर्व बैंक के लिये मुद्रास्फीति लक्ष्य में कुछ और ढील देने पर विचार कर रही है।

आचार्य ने कहा, ‘‘मुझे नहीं पता कि वह इसको लेकर कितने गंभीर हैं। मेरा मानना है कि मुद्रास्फीति के लक्ष्य को चार प्रतिशत रखने को लेकर उर्जित पटेल समिति की रिपोर्ट में सभी तरह के जमीनी कार्य किये गये होंगे जिससे वह इस नतीजे पर पहुंची की मुद्रास्फीति का तर्कसंगत लक्ष्य क्या होना चाहिये।’’

आचार्य नेशनल स्टॉक एक्सचेंज द्वारा यहां आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि जो इस बात पर जोर दे रहे हैं कि मुद्रास्फीति लक्ष्य को बढ़ाकर छह प्रतिशत कर देना चाहिये उन्हें एक दिन के लिये गरीब आदमी का जीवन जीना चाहिये ताकि उन्हें पता चल सके कि किस तरह से मूल्य वृद्धि का खपत पर असर पड़ता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट80 गेंद में 182 रन, 54 रन से जीत, पंजाब का बड़ा धमाका

क्रिकेटPBKS vs LSG: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की लगातार छठी जीत, एलएसजी को 54 रन से हराया

विश्वलुइसियाना में सामूहिक गोलीबारी में 8 बच्चों की मौत, बंदूकधारी भी मारा गया

क्रिकेटदिल्ली का लड़का बना IPL का नया स्टार, 37 गेंदों में 93 रन से मचाया तूफान!

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव