लाइव न्यूज़ :

भारत, कतर ने निवेश परियोजनाओं की पहचान के लिये कार्य बल बनाया

By भाषा | Updated: December 11, 2020 20:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 दिसंबर कतर ने शुक्रवार को भारत में निवेश वाली परियाजनाओं की पहचान करने के लिये कार्य बल गठित करने पर सहमति जताई है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने यह जानकारी दी।

कतर भारत का सबसे बड़े एलएनजी आपूर्तिकर्ता है। भारत उससे लंबी अवधि के एक अनुबंध के तहत कतर से 85 लाख टन सालाना तरल प्राकृतिक गैस (एलएनजी) का आयात करता है।

प्रधान ने ट्वीट किया, ‘‘कतर के ऊर्जा राज्य मंत्री और कतर पेट्रोलियम के अध्यक्ष एवं सीईओ शेरिदा अल- काबी के साथ टेलिकॉल पर बात हुई। इस दौरान भारत में समूची ऊर्जा श्रृंखला में कतर के निवेश को बढ़ाने के मुद्दे पर बातचीत हुई। ’’

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कतर के अमीर शेख तमिन बिन हमद अल- थानी के साथ 8 दिसंबर को हुई बातचीत को ही इसमें आगे बढ़ाया गया।

प्रधान ने कहा, ‘‘बातचीत के दौरान मंत्री अल- काबी और मैं ऊर्जा पर एक कार्य बल गठित करने पर सहमत हुये हैं। इस कार्यबल में कतर पेट्रोलियम के उपाध्यक्ष और पेट्रोलियम मंत्रालय से एक वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे जो कि भारत में कतर के निवेश के लिये ऊर्जा क्षेत्र की खास परियोजनाओं की पहचान करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटवरुण चक्रवर्ती ने IPL 2026 के निराशाजनक प्रदर्शन में केकेआर की सबसे बड़ी समस्या को किया उजागर

भारतसामान में सैटेलाइट फ़ोन मिलने के बाद श्रीनगर हवाई अड्डे पर 2 अमेरिकी हिरासत में लिए गए

भारतOn Camera: मऊगंज में NH-135 पर रील बनाते समय तेज़ रफ़्तार बाइक के ट्रक से टकराने के बाद 3 भाइयों की मौके पर ही मौत

विश्व'आपने मंज़ूरी दी थी, अब आप ही गोलीबारी कर रहे हैं': ईरानी हमले के बाद भारतीय जहाज़ से वायरल हुआ आपातकालीन संदेश, WATCH

विश्वइटली में एक गुरुद्वारे के बाहर दो भारतीय नागरिकों की गोली मारकर कर दी गई हत्या

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव