लाइव न्यूज़ :

भारत को दूरसंचार क्षेत्र में तीन निजी कंपनियों की जरूरत, सरकार से समर्थन की उम्मीद: एयरटेल सीईओ

By भाषा | Updated: August 4, 2021 18:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार अगस्त भारती एयरटेल के सीईओ गोपाल विट्टल ने बुधवार को कहा कि भारत जैसे बड़े देश को दूरसंचार क्षेत्र में तीन निजी कंपनियों की जरूरत है। उन्होंने उम्मीद जतायी कि सरकार "गंभीर वित्तीय संकट" से जूझ रहे उद्योग को राहत देने के लिए कदम उठाएगी।

यह टिप्पणी वोडाफोन आइडिया के अस्तित्व बनाए रखने के संघर्ष के बीच अहम है।

आदित्य बिड़ला समूह के अध्यक्ष कुमार मंगलम बिड़ला ने इस साल जून में कर्ज में डूबी वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (वीआईएल) में समूह की हिस्सेदारी सरकार या किसी अन्य इकाई को सौंपने की पेशकश की थी ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कंपनी का अस्तित्व बना रहे।

एयरटेल के सीईओ ने कहा, "मुझे लगता है कि सिर्फ राष्ट्रीय दृष्टिकोण से, एक ऐसी उद्योग संरचना सही होगी जहां तीन कंपनियां न केवल बनी रहें, बल्कि प्रगति करें और निश्चित रूप से सरकारी कंपनी हमेशा मौजूद रहे।"

विट्टल ने कहा, "मुझे लगता है कि एक देश के रूप में हमें तीन कंपनियों की जरूरत है... यह 1.3 अरब लोगों के साथ काफी बड़ा देश है, जो इस बाजार में तीन (निजी) कंपनियों को आसानी से समायोजित कर सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरानी जहाज पर हमले का असर; होर्मुज जलडमरूमध्य में IRGC की सख्त कार्रवाई, अमेरिकी सैनिकों को पीछे हटने पर किया मजबूर

विश्वयुद्ध विराम पर ईमानदारी बनी रहे

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

पूजा पाठRashifal 20 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के धन आने से कोई नहीं रोक सकता, पढ़ें सभी राशियों का भविष्य

भारतझीलों को बीमार कर रहा माइक्रोप्लास्टिक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव