लाइव न्यूज़ :

शुद्ध-शून्य उत्सर्जन लक्ष्य के लिए भारत को 10.1 लाख करोड़ डॉलर के निवेश की जरूरत : रिपोर्ट

By भाषा | Updated: November 18, 2021 19:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 नवंबर भारत को वर्ष 2070 तक शुद्ध-शून्य उत्सर्जन का लक्ष्य हासिल करने के लिए कुल 10.1 लाख करोड़ डॉलर के निवेश की जरूरत होगी, लेकिन इसमें करीब 3.5 लाख करोड़ डॉलर की कमी रह सकती है। सीईईडब्ल्यू के सेंटर फॉर एनर्जी फाइनेंस (सीईएफ) के एक अध्ययन में यह दावा किया गया है।

सीईएफ ने बृहस्पतिवार को बयान में कहा कि इस निवेश का इस्तेमाल भारत के ऊर्जा, औद्योगिक एवं परिवहन क्षेत्रों को कार्बन-मुक्त करने में किया जाएगा।

हालांकि, सीईएफ का मानना है कि भारत को इसके लिए जरूरी 10.1 लाख करोड़ डॉलर में से करीब 3.5 लाख करोड़ डॉलर की कमी का सामना करना पड़ सकता है। लिहाजा उसे इसकी भरपाई के लिए विकसित देशों से रियायती वित्त के तौर पर 1.4 लाख करोड़ डॉलर के निवेश समर्थन की जरूरत पड़ेगी।

इस अध्ययन रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि शुद्ध-शून्य उत्सर्जन लक्ष्य को हासिल करने के लिए जरूरी राशि का बड़ा हिस्सा भारत के ऊर्जा क्षेत्र पर खर्च करना होगा। उसने इस मद में करीब 8.4 लाख करोड़ डॉलर के निवेश की जरूरत बताई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्लासगो में संपन्न जलवायु परिवर्तन सम्मेलन में यह घोषणा की थी कि भारत वर्ष 2070 तक शुद्ध-शून्य उत्सर्जन का लक्ष्य हासिल करना चाहता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली का लड़का बना IPL का नया स्टार, 37 गेंदों में 93 रन से मचाया तूफान!

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

क्रिकेट85 पर 6 विकेट… फिर रिंकू-रॉय ने किया चमत्कार, KKR ने छीन ली जीत!

क्रिकेटKKR VS RR: रिंकू सिंह की 53 रनों की पारी ने केकेआर को दिलाई IPL 2026 की पहली जीत, आरआर को 4 विकेट से हराया

भारत10 रुपये की झालमुड़ी खाने सड़क पर रुक गए पीएम मोदी, झारग्राम में PM का देसी अंदाज वायरल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव