लाइव न्यूज़ :

भारत मनी लांड्रिंग के खिलाफ लड़ाई में अगुवा: प्रभु

By भाषा | Updated: December 28, 2020 20:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 दिसंबर जी-20 और जी-7 में भारत के शेरपा सुरेश प्रभु ने सोमवार को कहा कि भारत मनी लांड्रिंग के खिलाफ लड़ाई में अगुवा है। मनी लांड्रिंग का आतंकवाद से सीाधे संबंध बताया जाता है।

एएमएल/सीएफटी (एंटी मनी लांड्रिंग/कॉम्बैटिंग द फाइनेंशिंग ऑफ टेरोरिज्म) के सम्मेलन 2020 को ‘ऑनलाइन’ सबोधित करते हुए प्रभु ने कहा कि आपराधिक प्रवृत्ति के लोग आतंकवाद का उपयोग करते हैं और बड़े स्तर पर दुनिया जिस तरह के आतंकवाद का सामना कर रही है, वह विचारधारा से प्रेरित है।

उन्होंने कहा, ‘‘भारत मनी लांड्रिंग के खिलाफ लड़ाई में अगुवा है। मनी लांड्रिंग पर रोक लगाकर आतंकवाद को रोकना संभव है... मनी लांड्रिंग और आतंकवाद के बीच सीधा संबंध है।’’

राज्यसभा सदस्य और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रभु ने यह भी कहा कि जो पैसा आतंकवाद को जाता है, वह सफेद किया गया काला धन होता है जिसका सृजन अवैध स्रोतों से होता है।

उन्होंने कहा, ‘‘काला धन को सफेद बनाने की पूरी गतिविधियां मनी लांड्रिंग गतिविधियां हैं।’’ कई देश इसके खिलाफ कदम उठा रहे हैं।

प्रभु ने कहा कि भारत ने मनी लांड्रिंग गतिविधियों से निपटने के लिये कई कदम उठाये हैं और ऐसे कार्यों पर अंकुश लगाने के लिये अन्य देशों के साथ सहयोग कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट80 गेंद में 182 रन, 54 रन से जीत, पंजाब का बड़ा धमाका

क्रिकेटPBKS vs LSG: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की लगातार छठी जीत, एलएसजी को 54 रन से हराया

विश्वलुइसियाना में सामूहिक गोलीबारी में 8 बच्चों की मौत, बंदूकधारी भी मारा गया

क्रिकेटदिल्ली का लड़का बना IPL का नया स्टार, 37 गेंदों में 93 रन से मचाया तूफान!

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव