लाइव न्यूज़ :

पैनामेरा सेडान के लिए एक संभावना वाला बाजार है भारत : पॉर्श

By भाषा | Updated: March 28, 2021 17:42 IST

Open in App

मुंबई, 28 मार्च स्पोर्ट्स लक्जरी कार कंपनी पॉर्श ने कहा है कि उसकी हाल में पेश नयी पीढ़ी की पैनामेरा सेडान के लिए भारत एक संभावना वाला बाजार है। हालांकि, कंपनी ने कहा है कि उसका ध्यान विभिन्न श्रेणियों के सभी मॉडलों पर है।

पॉर्श इंडिया ने कहा कि दिल्ली और मुंबई में छोटे से अरसे में शुरू किए गए नए फॉर्मेट शोरूम से महामारी के दौरान उसके कारोबार के प्रति निवेशकों के भरोसे का पता चलता है।

जर्मनी के फॉक्सवैगन समूह की इकाई ने पिछले महीने पैनामेरा 2021 के चार संस्करण...पैनामेरा, टीटीएस, टर्बो एस और टर्बो एस ई-हाइब्रिड पेश किए थे। इनकी शोरूम कीमत 1.45 करोड़ रुपये से 2.43 करोड़ रुपये है।

दिल्ली में जनवरी में पहला पॉर्श स्टूडियो शुरू करने के बाद कंपनी ने इसी सप्ताह नए डीलर भागीदार इन्फिनिटी कार्स प्राइवेट लि. के साथ मुंबई में ऐसा ही स्टूडियो खोला है।

पॉर्श इंडिया के ब्रांड प्रमुख मोनोलितो वुजिकिक ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘निश्चित रूप से भारत भी भविष्य में पैनामेरा का बाजार बन सकता है। यह एक महत्वपूर्ण खंड है जिसका भविष्य में हम विकास करना चाहेंगे।’’

उन्होंने कहा कि कंपनी ने जनवरी में दिल्ली में नया शोरूम खोलने के एक सप्ताह के अंदर एक ग्राहक को पहली पैनामेरा की आपूर्ति की। ‘‘इसका मतलब है कि यहां ग्राहक हैं, हमें उनको सही तरीके से इसकी जानकारी देने की जरूरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसुप्रिया सुले ने महिला आरक्षण विवाद पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को बहस करने की दी खुली चुनौती

ज़रा हटकेहवा में बेकाबू हुआ Fly91 का विमान!, रोने-चिल्लाने लगे यात्री, मच गई चीख-पुकार

भारतUK Board Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10, 12 का रिजल्ट इस तारीख को सुबह 10 बजे होगा घोषित, ऐसे देखें

भारतवीडियो: छत्तीसगढ़ के जशपुर में एक प्राइवेट जेट दुर्घटनाग्रस्त, पायलट और को-पायलट की मौत?

भारतNashik TCS row: कोर्ट ने आरोपी निदा खान को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार, अगली सुनवाई 27 अप्रैल को

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट