लाइव न्यूज़ :

बाह्य झटकों का सामना करने के लिए बेहतर स्थिति में भारतः पात्रा

By भाषा | Updated: November 15, 2021 20:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 नवंबर भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के डिप्टी गवर्नर माइकल देवव्रत पात्रा ने सोमवार को कहा कि भारत बढ़ते भू-राजनीतिक तनावों, कोविड महामारी और जलवायु परिवर्तन से पैदा होने वाले बाह्य झटकों का सामना करने के लिए कहीं बेहतर स्थिति में है।

पात्रा ने दिल्ली स्कूल ऑफ इकनॉमिक्स और भारतीय सांख्यिकीय संस्थान द्वारा आयोजित एक सम्मेलन में कहा कि अपने वृहत-आर्थिक बुनियादी तत्वों के सुधरने से भारत बाह्य झटकों का सामना करने के लिए आज कहीं बेहतर स्थिति में है।

उन्होंने कहा, ‘‘बाह्य क्षेत्र के संकेतक इस ओर इशारा करते हैं कि हमारे पास बाहरी झटकों से निपटने के लिए पर्याप्त समर्थन है।’’ उन्होंने कहा कि भारत को बाहरी झटकों का असर कम करने के लिए अपनी वृहत-आर्थिक मजबूती का इस्तेमाल करना होगा।

पात्रा ने कहा, ‘‘मैं वृहत-आर्थिक संकेतकों की मजबूती को एक चुनौती के रूप में देखता हूं क्योंकि अंतरराष्ट्रीय परिवेश बिगड़ रहा है। भू-राजनीतिक तनावों के अलावा कोविड महामारी के गहरे जख्म और जलवायु परिवर्तन की अपरिहार्यता भी माहौल बिगाड़ रही है।’’

हालांकि, उन्होंने यह कहा कि इस समय दुनियाभर की सरकारें महामारी काल से हटकर अब अपनी नीतियों को अधिक सामान्य रूप दे रही हैं। उन्होंने कहा, ‘‘इस नीतिगत बदलाव के असर से भारत भी अछूता नहीं रह सकता है। लिहाजा बाह्य क्षेत्र की व्यवहार्यता भी अहम है।’’

रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर ने कहा कि भारत इस समय दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। क्रयशक्ति क्षमता के हिसाब से भारत दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2040 तक भारत के दूसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का अनुमान है।

पात्रा ने कहा, ‘‘भारत को ब्रिक्स (ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका) देशों के साथ मिलकर एक वैश्विक आर्थिक महाशक्ति बनने की दिशा में मौजूद आखिरी चुनौती के लिए तैयार होना होगा।’’ भारत इसी साल ब्रिक्स समूह का अध्यक्ष बना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम