लाइव न्यूज़ :

भारत अधिक से अधिक क्रायोजेनिक आक्सीजन कंटेनर पाने के प्रयास में: सिंगापुर स्थित राजनयिक ने कहा

By भाषा | Updated: April 25, 2021 18:47 IST

Open in App

सिंगापुर, 25 अप्रैल भारत कोरोना वायरस के खिलाफ जारी अपनी लड़ाई में दुनियाभर से जितने संभव हो सकें उतने क्रायोजेनिक आक्सीजन कंटेनर प्राप्त करना चाहता है। भारत के सिंगापुर स्थित राजनयिक ने रविवार को यह बात कही।

भारत सरकार ने सिंगापुर से चार कंटेनरों को हवाई मार्ग से देश में पहुंचाया है। इन कंटेनरों को भारतीय वायु सेना के विमानों से शनिवार को भारत पहुंचाया गया। इन कंटेनरों का इस्तेमाल आक्सीजन को एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचाने के लिये किया जायेगा।

भारत में कोरोना वायरस मामलों में तीव्र वृद्धि होने के बीच आक्सीजन कंटेनरों की बड़ी जरूरत हो गई है।

सिंगापुर में भारत के उच्चायुक्त पी कुमारन ने पीटीआई- भाषा से कहा कि आने वाले दिनों में इस प्रकार के और कंटेनर भारत को भेजे जा सकते हैं। ‘‘हम दुनिया के किसी भी हिस्से से अधिक से अधिक क्रायोजेनिक आक्सीजन कंटेनरों को पाने का प्रयास कर रहे हैं। ’’

भारतीय मिशन ने फेसबुक पोस्ट में इसकी जानकारी देते हुये कहा कि टाटा समूह द्वारा प्रदान किये गये क्रायोजनिक आक्सीजन टेंक के चार कंटेनरों को भारतीय वायुसेना द्वारा सिंगापुर से विमानों के जरिये ले जाया गया है। इसमें सिंगापुर के विदेश मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय, नागिरक उड्डयन प्राधिकरण, लिंडे गैस (सिंगापुर) और चांगी एयरपोर्ट एवं आव्रजन और चेकपांइट प्राधिकरण का भी सहयोग रहा है।

इन कंटेनरों को भारतीय वायुसेना के सी17 भारी सामान ले जाने वाले विमानों से भारत ले जाया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतएहसान नहीं, महिलाओं का ये हक है!

क्रिकेट80 गेंद में 182 रन, 54 रन से जीत, पंजाब का बड़ा धमाका

क्रिकेटPBKS vs LSG: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की लगातार छठी जीत, एलएसजी को 54 रन से हराया

विश्वलुइसियाना में सामूहिक गोलीबारी में 8 बच्चों की मौत, बंदूकधारी भी मारा गया

क्रिकेटदिल्ली का लड़का बना IPL का नया स्टार, 37 गेंदों में 93 रन से मचाया तूफान!

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव