लाइव न्यूज़ :

भारत बॉयोटेक ने कहा, कोवैक्सीन 30 दिन में 30 शहरों में पहुंची

By भाषा | Updated: May 25, 2021 20:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 मई भारत बॉयोटेक की सह-संस्थापक और संयुक्त प्रबंध निदेशक सुचित्रा इला ने मंगलवार को कहा कि कोविड के कारण कुछ कर्मचारियों के अवकाश पर होने के बावजूद कोरोना वायरस टीका कोवैक्सीन 30 दिन में 30 शहरों में पहुंचा है।

इला ने ट्विटर पर लिखा है, ‘‘कोवैक्सीन 30 दिन के भीतर 30 शहरों में पहुंची है। हमारे सभी कर्मचारी प्रतिबद्ध हैं। ‘लॉकडाउन’ के बावजूद देश में टीकाकरण के लिये 24 घंटे काम कर रहे हैं। कृपया उनके परिवारों के लिये प्रार्थना और दुआ कीजिये, कुछ कर्मचारी अभी भी काम से दूर, पृथकवास में हैं।’’

टीका विभिन्न शहरों में निजी अस्पतालों को भेजा गया हैं। उनमें अमृतसर, बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, एर्नाकुलम, जयपुर, हैदराबाद, कानपुर, कोलकाता, गुवाहाटी, मैसूर, पुणे, रायपुर, मोहाली और विजयवाड़ा के अस्पताल शामिल हैं।

पिछले सप्ताह भारत बॉयोटेक ने कहा था कि उसकी गुजरात स्थित अपने संयंत्र में 20 करोड़ अतिरिक्त खुराक का उत्पादन करने की योजना है। इससे कुल उत्पादन बढ़कर करीब एक अरब (100 करोड़ खुराक) खुराक सालाना पहुंच जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइटली में एक गुरुद्वारे के बाहर दो भारतीय नागरिकों की गोली मारकर कर दी गई हत्या

भारतTMC, DMK और SP में महिला लोकसभा सांसदों का प्रतिशत सबसे ज़्यादा, जानें कोटा विवाद के बीच अन्य पार्टियाँ कहाँ खड़ी हैं?

क्राइम अलर्टUP में एक व्यक्ति ने अपनी जुड़वां बेटियों का गला काटकर उनकी हत्या की, फिर खुद ही पुलिस को फोन किया

ज़रा हटकेमैदान में घुसा ट्रैक्टर, फाइनल मैच हुआ तबाह, देखें वायरल वीडियो

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, इस बार भाजपा सरकार पक्की है...

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव