लाइव न्यूज़ :

कोर्सेरा के लिए भारत बना दूसरा बड़ा बाजार

By भाषा | Updated: November 9, 2021 22:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ नवंबर शिक्षा प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनी कोर्सेरा ने मंगलवार को कहा कि उसके मंच पर मौजूद छात्रों की संख्या के मामले में भारत दूसरे स्थान पर पहुंच गया है।

कोर्सेरा के मुताबिक, सितंबर तिमाही के अंत में उसके प्लेटफॉर्म पर भारत के 1.36 करोड़ लोग पंजीकृत थे। इस तरह संख्या के लिहाज से भारत, अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर आ गया है। कोर्सेरा मंच पर अमेरिका के 1.73 करोड़ लोग पंजीकृत थे।

कंपनी ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि 30 सितंबर, 2021 को उसके मंच पर कुल 9.2 करोड़ लोग पंजीकृत थे जबकि 18.9 करोड़ लोगों ने नामांकन कराया हुआ था।

कोर्सेरा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी जेफ मैगियनकेल्डा ने कहा कि महामारी के शुरुआती दौर में लोग ऑनलाइन शिक्षा पर जोर दे रहे थे। इसके एक साल बाद भी ऑनलाइन पढ़ाई और रिमोट वर्किंग का मेल लोगों को नए रोजगार अवसर मुहैया कराने में मददगार साबित हो रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरानी जहाज पर हमले का असर; होर्मुज जलडमरूमध्य में IRGC की सख्त कार्रवाई, अमेरिकी सैनिकों को पीछे हटने पर किया मजबूर

विश्वयुद्ध विराम पर ईमानदारी बनी रहे

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

पूजा पाठRashifal 20 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के धन आने से कोई नहीं रोक सकता, पढ़ें सभी राशियों का भविष्य

भारतझीलों को बीमार कर रहा माइक्रोप्लास्टिक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव