लाइव न्यूज़ :

India-Japan: 4000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था, जापान से आगे भारत?, दुनिया की चौथी सबसे बड़ी, देखिए टॉप-10 लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 25, 2025 21:17 IST

India-Japan: अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) के आंकड़ों का हवाला देते हुए सुब्रह्मण्यम ने कहा कि आज भारत की अर्थव्यवस्था जापान से बड़ा है।

Open in App
ठळक मुद्देआज हम 4,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था हैं। तब हम चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं। वैश्विक और आर्थिक माहौल भारत के अनुकूल है।

India-Japan: नीति आयोग के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने कहा कि भारत जापान को पीछे छोड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। सुब्रह्मण्यम ने नीति आयोग शासी परिषद की 10वीं बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि कुल मिलाकर वैश्विक और आर्थिक माहौल भारत के अनुकूल है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं जब बोल रहा हूं, तब हम चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं। आज हम 4,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था हैं। अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) के आंकड़ों का हवाला देते हुए सुब्रह्मण्यम ने कहा कि आज भारत की अर्थव्यवस्था जापान से बड़ा है।

उन्होंने कहा, ‘‘केवल अमेरिका, चीन और जर्मनी ही भारत से बड़े हैं और अगर हम अपनी योजना और सोच पर कायम रहते हैं, तो ढाई-तीन साल में हम तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होंगे।’’ भारत 2024 तक दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था था। उन्होंने कहा, ''अगर हम अपनी योजना और सोच-समझ पर कायम रहे, तो 2.5-3 साल में हम तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होंगे।''

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने अप्रैल में जारी अपनी विश्व आर्थिक परिदृश्य (डब्ल्यूईओ) रिपोर्ट में कहा था कि भारत 2025 में 4190 अरब अमेरिकी डॉलर की जीडीपी के साथ जापान से आगे निकलकर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है। आईएमएफ के आंकड़ों के अनुसार, भारत की प्रति व्यक्ति आय 2013-14 में 1,438 अमेरिकी डॉलर से दोगुनी होकर 2025 में 2,880 अमेरिकी डॉलर हो गई है। 

टॅग्स :इकॉनोमीजापानअमेरिकाचीननरेंद्र मोदीशी जिनपिंगडोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित