लाइव न्यूज़ :

Income Tax Budget 2024: 7 लाख इनकम पर अब मिलेगी इस धारा के तहत छूट, 1 अप्रैल से लागू होगी नई कर व्यवस्था

By आकाश चौरसिया | Updated: February 1, 2024 12:50 IST

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट के दौरान बताया कि नई टैक्स स्लैब में अमूल-चूल बदलाव किए हैं। इसमें वित्त मंत्री ने कहा कि अब नई व्यवस्था में 15 लाख और उससे ज्यादा की इनकम पर 30 फीसदी कर की दर से टैक्स लगेगा।

Open in App
ठळक मुद्देधारा 87 ए के तहत 7 लाख रुपए की इनकम पर टैक्स से छूट मिलेगी- वित्त मंत्रीवित्त वर्ष 2023-24 के लिए कुल प्राप्तियां 27.56 लाख करोड़ रुपये का अनुमानआशा और आंगनवाड़ी वर्कर्स को 'आयुष्मान भारत' के तहत मिलेगा स्वास्थ्य लाभ

नई दिल्ली: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट के दौरान बताया कि नई टैक्स स्लैब में अमूल-चूल बदलाव किए गए हैं। इसमें वित्त मंत्री ने कहा कि अब नई व्यवस्था में 15 लाख और उससे ज्यादा की इनकम पर 30 फीसदी कर की दर से टैक्स लगेगा। इससे पहले टैक्स व्यवस्था में 10 लाख रुपए की इनकम पर 30 फीसदी की टैक्स की दरें लागू थीं। 

वहीं, अब 3 से 6 लाख की इनकम पर 5 फीसदी की दर से टैक्स देय होगा। यह बजट धारा 87 ए के तहत लागू किया गया है। इसके अलावा 6 से 9 लाख की इनकम पर 10 फीसदी टैक्स लगाया गया है। वहीं, एक नई व्यवस्था सरकार ने बनाई है, जिससे धारा 87 ए के तहत 7 लाख रुपए की इनकम पर टैक्स से छूट मिलेगी। वहीं, 9 से 12 लाख सालाना इनकम पर 15 फीसदी टैक्स, 12 से 15 लाख इनकम पर 20 फीसदी की दर से टैक्स देना होगा।

पुरानी दरेंकेंद्र सरकार की ओर लागू पुरानी टैक्स स्लैब में  2.5 से 5 लाख की इनकम पर 5 फीसदी की दर से टैक्स देना था। जबकि, 2.5 लाख इनकम पर कोई टैक्स नहीं लागू था। इसके अलावा सालाना 5 से 10 लाख रुपए की इनकम पर 20 फीसदी की दर से टैक्स लगता था। लेकिन गौर करने वाली बात ये है कि जो अभी तक 10 लाख पर 30 फीसदी की दर से टैक्स देना होता था, वो अब 15 लाख की सालाना इनकम पर देना होगा। 

यहां जानें बजट से जुड़े 10 बड़े बिंदु-

-वित्त वर्ष 2023-24 के लिए कुल प्राप्तियां 27.56 लाख करोड़ रुपये का अनुमान

-आशा और आंगनवाड़ी वर्कर्स को होगा 'आयुष्मान भारत' के तहत पहुंचेगा स्वास्थ्य लाभ

-9-14 वर्ष की लड़कियों के लिए सर्वाइकल कैंसर पीड़ितों को लगा निःशुल्क टीका

-भारत दुनिया की 1900 अरब अमेरिकी डॉलर जीडीपी के साथ 10वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

-80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज देने की योजना महत्वपूर्ण कल्याणकारी कदम

-390 यूनिवर्सिटी की स्थापना हुई

-4 करोड़ किसानों को फसल बीमा योजना से पहुंचा लाभ

टॅग्स :बजटबजट 2024बजट 2024 उम्मीदें
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतDelhi Budget 2026: दिल्ली का 'ग्रीन बजट' 2026, 21% पैसा सिर्फ पर्यावरण पर!

भारतDelhi Budget 2026: क्या है ANMOL स्कीम? सीएम रेखा गुप्ता ने बजट से दिया नवजात शिशुओं को तोहफा

कारोबारहोली-दिवाली पर प्रत्येक व्यक्ति को 1-1 एलपीजी सिलेंडर मुफ्त देने के लिए 260 करोड़ रुपये और बसों में महिलाओं के मुफ्त सफर के लिए 406 करोड़ रुपये, वीडियो

भारतDelhi Budget 2026: रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान, 9,092 करोड़ का सरप्लस!

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?