इंद्रा नूयी के कार्यकाल में 80% से ज्यादा बढ़ी पेप्सिको की आमदनी, इन बातों पर रहा फोकस

By भाषा | Published: August 7, 2018 04:40 AM2018-08-07T04:40:52+5:302018-08-07T04:40:52+5:30

पेप्सिको ने आज नूयी के पद छोड़ने की घोषणा की। वह अक्तूबर में 12 साल कंपनी की मुख्य कार्यकारी अधिकारी बने रहने के बाद अपने पद से त्यागपत्र देंगी।

Income of PepsiCo increased by more than 80% during Indra Nooyi's tenure | इंद्रा नूयी के कार्यकाल में 80% से ज्यादा बढ़ी पेप्सिको की आमदनी, इन बातों पर रहा फोकस

इंद्रा नूयी के कार्यकाल में 80% से ज्यादा बढ़ी पेप्सिको की आमदनी, इन बातों पर रहा फोकस

नई दिल्ली, 7 अगस्तः कोल्डड्रिंक बनाने वाली दुनिया की प्रमुख कंपनी पेप्सिको की प्रमुख इंद्रा नूयी के कार्यकाल के दौरान उसकी आय 80% से अधिक बढ़ी है। चेन्नई में जन्मी भारतीय मूल की नूयी कंपनी में ‘विशेष उद्देश्य के लिए कामकाज’ की नीति को लेकर आयी और उन्होंने कंपनी की ओर से अधिक पोषक उत्पाद बाजार में पेश किए। इसके चलते उनके 12 साल के कार्यकाल में पेप्सिको की आय में 80% से अधिक इजाफा हुआ। उन्होंने कंपनी के पोर्टफोलियों में हर साल एक अरब डॉलर का नया ब्रांड खड़ा किया।

नूयी ने कंपनी के भविष्य के लिए निवेश किया। उनके कार्यकाल में शोध पर कंपनी का खर्च बहुत अधिक रहा। उन्होंने समाज और पर्यावरण पर अच्छा प्रभाव छोड़ने वाले उत्पादों को जोड़ने पर ध्यान दिया और कंपनी के भविष्य को संवारने के लिए सतत दीर्घकालिक वृद्धि को तय करना अपना लक्ष्य बनाया।

पेप्सिको ने आज नूयी के पद छोड़ने की घोषणा की। वह अक्तूबर में 12 साल कंपनी की मुख्य कार्यकारी अधिकारी बने रहने के बाद अपने पद से त्यागपत्र देंगी।

देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें। यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

Web Title: Income of PepsiCo increased by more than 80% during Indra Nooyi's tenure

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे