लाइव न्यूज़ :

वित्त वर्ष 2020-21 में छोटी राशि के व्यक्तिगत ऋण लौटाने में चूक के मामले बढ़े, एनबीएफसी प्रभावित

By भाषा | Updated: October 7, 2021 23:19 IST

Open in App

मुंबई सात अक्टूबर कोविड-19 महामारी से प्रभावित वित्त वर्ष 2020-21 में छोटी राशि के व्यक्तिगत ऋण (एसटीपीएल) श्रेणी में कर्ज न चुकाने वालों की संख्या में वृद्धि दर्ज की गयी है। कर्ज लौटाने में चूक से गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) सर्वाधिक प्रभावित हुई हैं। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

कर्ज से जुड़ी सूचना देने वाली कंपनी सीआरआईएफ हाई मार्क की रिपोर्ट में कहा गया कि मार्च 2021 तक की स्थिति के अनुसार 30 से 180 दिनों के बीच चुकाए नहीं गए ऋणों का स्तर 12.7 प्रतिशत तक बढ़ गया, जो मार्च 2019 के दौरान केवल चार प्रतिशत पर था।

रिपोर्ट के अनुसार कोविड-19 महामारी की शुरुआत के बाद वित्त वर्ष के दौरान लोगों की आय में कमी के कारण व्यक्तिगत ऋण श्रेणी के भुगतान को लेकर चिंता व्यक्त की गई थी।

एनबीएफसी के मामले में कर्ज लौटाने में चूक 14.8 प्रतिशत रहा। निजी क्षेत्र के बैंकों के मामले में यह 5.6 प्रतिशत और सार्वजानिक बैंकों के मामले में यह 1.5 प्रतिशत पर बरकरार रहा।

रिपोर्ट के अनुसार इस श्रेणी में कुल मिलाकर 13,600 करोड़ रुपये का बकाया है, जिसमे से 1.46 करोड़ सक्रिय ऋण वर्ष मार्च 2021 तक के है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतवीडियो: छत्तीसगढ़ के जशपुर में एक प्राइवेट जेट दुर्घटनाग्रस्त, पायलट और को-पायलट की मौत?

भारतNashik TCS row: कोर्ट ने आरोपी निदा खान को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार, अगली सुनवाई 27 अप्रैल को

भारतगाज़ियाबाद की महिला ने Rapido ड्राइवर के आपत्तिजनक मैसेज किए शेयर, कंपनी ने दी प्रतिक्रिया

ज़रा हटकेVIDEO: महाराष्ट्र में क्रिकेट मैच बाधित, स्थानीय नेता ने पिच पर चला दिया ट्रैक्टर, वजह आपको चौंका सकती है

विश्वईरान ने अमेरिका के साथ तत्काल बातचीत से किया इनकार, कहा- 'बातचीत के अगले दौर के लिए हमारे पास कोई योजना नहीं'

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट