लाइव न्यूज़ :

ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर के व्यापार में मार्जिन की अधिकतम सीमा 70 प्रतिशत तय

By भाषा | Updated: June 4, 2021 16:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार जून सरकार ने ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर पर ट्रेड मार्जिन को 70 प्रतिशत पर सीमित कर दिया है। कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के बीच जीवन रक्षक ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर की मांग में जबर्दस्त इजाफा हुआ है।

इसकी कीमतों को अंकुश में रखने के लिए वितरक के स्तर पर कंसन्ट्रेटर के लिए ट्रेड मार्जिन की सीमा 70 प्रतिशत तय की गई है।

रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी आधिकारिक बयान के अनुसार यह फैसला असाधारण परिस्थितियों को देखते हुए किया गया है। महामारी की वजह से ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर की अधिकतम खुदरा कीमतों (एमआरपी) में काफी अंतर देखने को मिला है।

बयान के अनुसार, सरकार ने इस मामले में दखल देते हुए कंसन्ट्रेटर की कीमतों के नियमन का फैसला किया है।राष्ट्रीय औषधि मूल्य प्राधिकरण (एनपीपीए) ने यह कदम औषधि मूल्य नियंत्रण आदेश 2013 के पैरा 19 में अंतर्गत प्रदत्त असाधारण अधिकारों का प्रयोग करते हुए यह आदेश जारी किया ।

राज्यों के आषधि नियंत्रक (एसडीसी) अपने अपने यहां इस आदेश के अनुपालन की निगरानी करेंगे।

यह आदेश 30 नवंबर तक लागू रहेगा। विनिर्माताओं और आयातकों को तीन दिन के अंदर अपने संशोधित अधिक खुदरा-मूल्य (एमआरपी) की सूचना देनी होगी।

इस आदेशक का उल्लंघन पकड़े जाने पर दोषी को अतिरिक्त कीमत, 15 प्रतिशत ब्याज और 100 प्रतिशत तक दंड के साथ जमा करानी होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?