टाटा ने एयर इंडिया को लेकर किया पहला बदलाव, आज से पैसेंजर्स के लिए शुरू की जा रही नई सर्विस

By मनाली रस्तोगी | Published: January 27, 2022 09:45 AM2022-01-27T09:45:01+5:302022-01-27T09:46:44+5:30

टाटा ग्रुप को आज एयर इंडिया की कमान सौंपी जा सकती है। मगर टाटा ने एयर इंडिया को लेकर अपने पहले कदम की शुरुआत कर दी है। ऐसे में अब यात्रियों को मुंबई से संचालित होने वाली चार उड़ानों में नई सर्विस मिलेगी।

In First Step Since Tata Takeover Air India To Offer This Service | टाटा ने एयर इंडिया को लेकर किया पहला बदलाव, आज से पैसेंजर्स के लिए शुरू की जा रही नई सर्विस

टाटा ने एयर इंडिया को लेकर किया पहला बदलाव, आज से पैसेंजर्स के लिए शुरू की जा रही नई सर्विस

Highlights69 सालों बाद टाटा के पास वापस आएगी एयर इंडियामुंबई से संचालित होने वाली चार उड़ानों में यात्रियों को "उन्नत भोजन सेवा" प्रदान करेगी कंपनीटाटा ग्रुप को आज सौंपी जा सकती है एयर इंडिया की कमान

नई दिल्ली:टाटा ग्रुप (Tata) को एयरलाइंस कंपनी एयर इंडिया (Air India) की कमान सौंपने की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। इस बीच यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए टाटा ग्रुप ने एयर इंडिया को लेकर अपने पहले कदम की शुरुआत कर दी है। ऐसे में बुधवार को अधिकारियों ने बताया कि कंपनी गुरुवार को मुंबई से संचालित होने वाली चार उड़ानों में यात्रियों को "उन्नत भोजन सेवा" प्रदान करेगी। 

इन फ्लाइट्स में शुरू की जाएगी सेवा

हालांकि, अधिकारियों ने इस बात की जानकारी भी दी कि एयर इंडिया की उड़ानें गुरुवार को टाटा ग्रुप के बैनर टेल अपनी उड़ान नहीं भरेंगी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि गुरुवार से "उन्नत भोजन सेवा" चार उड़ानों- AI864 (मुंबई-दिल्ली), AI687 (मुंबई-दिल्ली), AI945 (मुंबई-अबू धाबी) और AI639 (मुंबई-बेंगलुरु) में दी जाएगी। 

69 सालों बाद टाटा के पास वापस आएगी एयर इंडिया

बता दें कि इससे पहले समाचार एजेंसी पीटीआई को अधिकारियों ने बताया था कि एयर इंडिया को केंद्र सरकार गुरुवार को टाटा ग्रुप को सौंप सकती है। ऐसे में अब 69 सालों बाद एक बार फिर से इस एयरलाइन को वापस टाटा ग्रुप को दिया जा रहा है। मालूम हो, आठ अक्टूबर को केंद्र सरकार ने प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया के बाद एयर इंडिया को 18,000 करोड़ रुपये में Talace प्राइवेट लिमिटेड को बेच दिया था। Talace प्राइवेट लिमिटेड टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की अनुषंगी इकाई है। 

Web Title: In First Step Since Tata Takeover Air India To Offer This Service

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे