लाइव न्यूज़ :

आयुष मंत्रालय की विनिर्माण इकाई आईएमपीसीएल ने रिकॉर्ड 164 करोड़ रुपये का कारोबार किया

By भाषा | Updated: April 14, 2021 15:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल आयुष मंत्रालय के तहत आने वाली सार्वजनिक क्षेत्र की विनिर्माण इकाई इंडियन मेडिसिन फ़ार्मास्यूटिकल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईएमपीसीएल) ने 2020-21 में रिकॉर्ड 164 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

आयुष मंत्रालय ने कहा कि कंपनी ने लगभग 12 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया, तो अब तक सर्वाधिक है।

इससे पहले कंपनी ने 2019-20 में 97 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।

बयान के मुताबिक इस वृद्धि से कोविड-19 महामारी के प्रकोप के बीच लोगों में आयुष उत्पादों और सेवाओं की बढ़ती स्वीकार्यता के बारे में पता चलता है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने हाल में कुछ टिप्पणियों के साथ आईएमपीसीएल के 18 आयुर्वेदिक उत्पादों की सिफारिश डब्ल्यूएचओ जीएमपी/ सीओपीपी प्रमाणन के लिए की थी।

ये प्रमाणन आईएमपीसीएल के उत्पादों की गुणवत्ता की पुष्टि करके हैं। इससे कंपनी को निर्यात शुरू करने में भी मदद मिलेगी।

आईएमपीसीएल सबसे भरोसेमंद आयुष दवाओं का विनिर्माता है।

बयान के मुताबिक कोविड-19 महामारी के दौरान कंपनी ने बेहद कम समय में देश की जरूरतों को पूरा किया और प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली दवाओं को बाजार में पेश किया। ऐसी ही एक किट की कीमत 350 रुपये है, जो अमेजन पर उपलब्ध है। पिछले दो महीनों में करीब दो लाख किट बेची जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?